Uncategorized

भारत के लपेटे में आए तुर्की और अजरबैजान, पाकिस्‍तान का समर्थन कर फंस गए दोनों देश, अब होगा करोड़ों का नुकसान

भारत के लपेटे में आए तुर्की और अजरबैजान, पाकिस्‍तान का समर्थन कर फंस गए दोनों देश, अब होगा करोड़ों का नुकसान

 

भारत और पाकिस्‍तान के बीच जारी युद्ध के हालातों के बीच अजरबैजान और तुर्की भी लपेटे में आ गए हैं. इन दोनों देशों ने भारत की सैन्‍य कार्रवाई का विरोध किया था और पाकिस्‍तान के समर्थन में पोस्‍ट किया था. अब भारत ने भी पलटवार किया है।तुर्की और अजरबैजान के पर्यटन क्षेत्र में भारत का बड़ा योगदान रहा है और दोनों देशों में भारतीय टूरिस्‍ट की संख्‍या भी साल दर साल बढ़ती जा रही है. लेकिन, पाकिस्‍तान के साथ जारी तनाव के बीच इन दोनों देशों के कदम से भारतीय ट्रैवल कंपनियां और टूरिस्‍ट दोनों ही बेहद नाराज हैं और ताबड़तोड़ बुकिंग कैंसिल कराना भी शुरू कर दिया है. पिछले कुछ साल में भारत से लाखों की तादाद में टूरिस्‍टों ने तुर्की और अजरबैजान का सफर किया, जिससे दोनों देशों को अरबों रुपये की कमाई भी हुई.

Nextupdate

Recent Posts