Gorakhpur∨

Post

sarvesh dubey
Gorakhpur•36 minutes ago

छत पर संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव, हाईटेंशन

छत पर संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव, हाईटेंशन
छत पर संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव, हाईटेंशन तार की चपेट में आने की आशंका। मदरिया । ---------------- एक सप्ताह पहले दोस्त के पास रहने आया था युवक, हथेली, पेट और पैर पर मिले जलने के निशान; पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार..... गोला थाना क्षेत्र के अतरौरा वार्ड नंबर चार में मंगलवार सुबह एक मकान की छत पर संदिग्ध परिस्थितियों में 27 वर्षीय युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवक मकान में संचालित क्लिनिक के संचालक का दोस्त बताया जा रहा है। वह करीब एक सप्ताह पहले ही यहां रहने आया था। प्रारंभिक तौर पर हाईटेंशन तार की चपेट में आने से मौत की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, मौत की असल वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एक सप्ताह पहले आया था दोस्त के पास.... प्राप्त जानकारी के अनुसार, गगहा थाना क्षेत्र के नगवा जगदीशपुर भलुआन निवासी प्रमोद तिवारी के पुत्र अंकित तिवारी अतरौरा वार्ड नंबर चार में अपना निजी क्लिनिक और मेडिकल स्टोर संचालित करते हैं। वह परिवार के साथ इसी मकान में रहते हैं। करीब एक सप्ताह पहले बाराबंकी जिले के रामनगर थाना क्षेत्र के गनेशपुर निवासी जगदीश अग्रवाल का 27 वर्षीय पुत्र दीपक अग्रवाल काम के सिलसिले में अपने मित्र अंकित के पास आया था। वह गोला के एक मेडिकल स्टोर पर काम करने लगा था। रात में मकान की छत पर बने कमरे में रहता था, जबकि अंकित का परिवार नीचे रहता है। मां के फोन के बाद छत पर पहुंचा दोस्त..... मंगलवार सुबह करीब सात बजे दीपक की मां ने अंकित को फोन कर बताया कि दीपक फोन नहीं उठा रहा है। इसके बाद अंकित उसे देखने के लिए छत पर पहुंचा। कमरे में दीपक नहीं मिला तो वह छत के दूसरे हिस्से की तरफ गया। वहां छत पर बने बारजे पर दीपक मृत अवस्था में पड़ा मिला। यह देखकर उसके होश उड़ गए। तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। शरीर पर मिले जलने के निशान.. अंकित ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया है कि छत के समीप से गुजर रहे हाईटेंशन तार की चपेट में आने से दीपक की मौत हुई है। वहीं, मृतक की दोनों हथेलियों, पेट और पैर के पंजों पर जलने के निशान मिले हैं। छत के समीप लगे हाईटेंशन तार और रेलिंग पर भी जलने के निशान पाए गए हैं। हालांकि, घटना किस समय हुई, इसकी स्पष्ट जानकारी नहीं हो सकी है। क्लिनिक संचालक के मुताबिक, दीपक की मां का फोन आने के बाद ही उसे घटना की जानकारी हुई। उसने बताया कि दीपक किसी तरह की परेशानी में भी नजर नहीं आ रहा था। दस माह पहले हुई थी शादी.... बताया जा रहा है कि दीपक की शादी करीब दस माह पहले ही हुई थी। वह इससे पहले नेपाल में किसी परिचित के यहां नौकरी करता था। करीब एक सप्ताह पहले ही वह वहां से गोला आया था। मंगलवार को ही उसे अपने घर बाराबंकी जाना था। इसके बाद वह अपनी पत्नी को लेकर वापस आने वाला था, लेकिन इससे पहले ही उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज.... थाना प्रभारी चंद्रप्रकाश पांडेय ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। वे बाराबंकी से आ रहे हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का वास्तविक कारण स्पष्ट हो सकेगा। इसके साथ ही मृतक के मोबाइल की कॉल डिटेल्स सहित अन्य पहलुओं की भी जांच की जाएगी।
71 likes
710 views0 comments0 shares