शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस का अभियान, छह
शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस का अभियान, छह थानों से 19 आरोपी गिरफ्तार मरदह, शादियाबाद, भुड़कुड़ा, बरेसर, सादात और जमानिया पुलिस ने की निवारक कार्रवाई, संबंधित न्यायालय में किया गया रवाना जखनियां (गाजीपुर)। बांसगांव संदेश। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत गाजीपुर पुलिस ने बुधवार को शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से छह थाना क्षेत्रों में निवारक कार्रवाई करते हुए कुल 19 लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने सभी के विरुद्ध भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 170/126/135 के तहत कार्रवाई करते हुए संबंधित न्यायालय में पाबंद कराने के लिए भेजा।पुलिस मीडिया सेल से मिली जानकारी के अनुसार, थाना मरदह पुलिस ने उपनिरीक्षक रविन्शु पाण्डेय के नेतृत्व में अभिषेक राजभर और अभय राजभर उर्फ भुंवर को गिरफ्तार किया। वहीं थाना शादियाबाद पुलिस ने उपनिरीक्षक ईश्वर चंद्र त्रिपाठी की टीम के साथ संतलाल राम और केदार राम को हिरासत में लिया।इसी क्रम में थाना भुड़कुड़ा पुलिस ने उपनिरीक्षक धीरेन्द्र सिंह के नेतृत्व में गोंगू उर्फ अतुल कुमार और दिनेश मौर्या के विरुद्ध कार्रवाई की। थाना बरेसर पुलिस ने उपनिरीक्षक ओम प्रकाश यादव की टीम के साथ सुनील गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, गोवर्धन गुप्ता और लालू गुप्ता को गिरफ्तार किया।थाना सादात पुलिस ने उपनिरीक्षक भूपेश चंद्र कुशवाहा के नेतृत्व में रघवर यादव, चंदन गुप्ता और संजय राजभर को गिरफ्तार किया। वहीं थाना जमानिया पुलिस ने उपनिरीक्षक राजकुमार यादव की टीम के साथ गांव जगदीशपुर निवासी दो पक्षों के रामदुलार यादव, अरविंद यादव, अजीत यादव, प्रदीप यादव, महेंद्र सिंह यादव और रामभवन यादव समेत छह लोगों के विरुद्ध निवारक कार्रवाई की।पुलिस के अनुसार, सभी 19 लोगों को शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए तहरीरी जमानत एवं मुचलके की कार्रवाई के तहत संबंधित न्यायालय में प्रस्तुत करने के लिए रवाना किया गया। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि जनपद में शांति व्यवस्था कायम रखने और कानून व्यवस्था प्रभावित करने की आशंका वाले मामलों में निरोधात्मक कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।