Gorakhpur∨

Post

Anoj. Tiwari
Deoria•about 3 hours ago

मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान को लेकर जिलाधिकारी ने इन्फ्लुएंसर्स के साथ की बैठक।

मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान को लेकर जिलाधिकारी ने इन्फ्लुएंसर्स के साथ की बैठक। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान को जन-जन तक पहुंचाने में इन्फ्लुएंसर्स निभाएं सक्रिय भूमिका : जिलाधिकारी। देवरिया 27 नवंबर जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने कलेक्ट्रेट कार्यकक्ष में इन्फ्लुएंसर्स के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने जनपद में चल रहे विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम को जन-जन तक पहुंचाने में अपनी भूमिका एवं योगदान देने की अपील की। उन्होंने कहा कि इन्फ्लुएंसर्स के माध्यम से विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के तहत नए मतदाताओं को जोड़ने की प्रक्रिया की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाई जाए, ताकि नए मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में पंजीकृत हो सके। इसके लिए सभी लोग बढ़-चढ़कर अपनी भागीदारी निभाएं तथा भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार फॉर्म-6, 7 एवं 8 के प्रावधानों के अनुरूप फॉर्म भरवाने में अपना सक्रिय एवं प्रभावी योगदान दें। उन्होंने कहा कि यह लोकतंत्र का महत्वपूर्ण अभियान है। इसमें सभी युवाओं, महिलाओं एवं पात्र व्यक्तियों का नाम मतदाता सूची में जुड़ना आवश्यक है। इस अभियान में सभी की सहभागिता जरूरी है।
103 likes
1,031 views0 comments0 shares