Gorakhpur∨

Post

NEXT UPDATE
Gorakhpur•about 3 hours ago

गोरखपुर की तुलना यूरोप के 'वेनिस' से कर अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर कसा तंज, मेट्रो के वादे की दिलाई याद

गोरखपुर की तुलना यूरोप के 'वेनिस' से कर अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर कसा तंज, मेट्रो के वादे की दिलाई याद
कहीं क्रेन से बना स्वागत द्वार तो कहीं बुलडोजर से हुई पुष्पवर्षा, 2027 चुनाव को लेकर सपा कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह गोरखपुर। बांसगांव संदेश समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बुधवार को गोरखपुर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान योगी सरकार पर निशाना साधते हुए शहर की स्थिति की तुलना यूरोप के प्रसिद्ध शहर वेनिस से की। उन्होंने गोरखपुर में जलभराव और विकास कार्यों को लेकर सरकार पर तंज कसते हुए मेट्रो परियोजना के पुराने वादे की भी याद दिलाई। अखिलेश यादव ने कहा कि गोरखपुर में विकास के नाम पर बड़े-बड़े दावे किए गए, लेकिन शहर की बुनियादी समस्याओं पर अपेक्षित ध्यान नहीं दिया गया। उन्होंने मेट्रो रेल परियोजना को लेकर सवाल उठाते हुए पूछा कि गोरखपुर में मेट्रो चलाने का वादा आखिर कहां गया। अपने संबोधन में उन्होंने प्रदेश सरकार की नीतियों, महंगाई, किसानों को खाद की किल्लत और युवाओं के रोजगार जैसे मुद्दों को भी उठाया। उन्होंने दावा किया कि वर्ष 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर प्रदेश में बदलाव देखने को मिलेगा। इस दौरान उन्होंने गोरखपुर की सभी विधानसभा सीटों पर सपा की जीत का भरोसा जताया। अखिलेश यादव के गोरखपुर पहुंचने पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। एयरपोर्ट से रथ यात्रा के माध्यम से कार्यक्रम स्थल की ओर रवाना हुए अखिलेश यादव के स्वागत के लिए हाईवे पर जगह-जगह विशेष इंतजाम किए गए थे। कहीं क्रेन के माध्यम से भव्य स्वागत द्वार बनाया गया तो कहीं बुलडोजर पर चढ़कर कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा की। सड़क के किनारे बड़ी संख्या में सपा समर्थक और कार्यकर्ता अपने नेता की एक झलक पाने के लिए जुटे रहे। स्वागत के इन अनोखे तरीकों ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया। कार्यकर्ताओं ने बुलडोजर से पुष्पवर्षा को लेकर कहा कि वर्तमान सरकार बुलडोजर नीति पर चल रही है, जबकि समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता बुलडोजर का इस्तेमाल स्वागत और पुष्पवर्षा के लिए कर रहे हैं। उन्होंने इसे बुलडोजर राजनीति के खिलाफ अपना संदेश बताया। कार्यकर्ताओं का कहना था कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी के प्रति लोगों में समर्पण, विश्वास और भरोसा दिखाई दे रहा है। अखिलेश यादव के स्वागत में उमड़ा उत्साह पार्टी कार्यकर्ताओं की सक्रियता और संगठन के प्रति उनके समर्पण को दर्शाता रहा। इस मौके पर सपा सांसद राम भुआल निषाद, जिला उपाध्यक्ष एडवोकेट मुन्नी लाल यादव, मारकंडेय यादव, श्याम मिलन यादव, नरसिंह यादव, गजाला लारी, जफर अमीन डक्कू, लालजी भारती, सुनील सिंह और सीपी सिंह सहित तमाम सपा नेता, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
90 likes
897 views0 comments0 shares