Gorakhpur∨

Post

Kailash Bihari
Sonbhadra•25 minutes ago

पुलिस उपाधीक्षक सोनभद्र श्री हर्ष पाण्डेय का जनपद जौनपुर स्थानांतरण

Slide 1
Slide 2
1/2
पुलिस उपाधीक्षक सोनभद्र श्री हर्ष पाण्डेय का जनपद जौनपुर स्थानांतरण होने पर दी गई भावभीनी विदाई* दिनांक 25.11.2026 को पुलिस लाइन चुर्क, जनपद सोनभद्र स्थित कॉन्फ्रेंसिंग हॉल में पुलिस अधीक्षक सोनभद्र *श्री अभिषेक वर्मा* एवं अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन *श्री ऋषभ रुणवाल* की उपस्थिति में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुलिस उपाधीक्षक सोनभद्र *श्री हर्ष पाण्डेय* का जनपद जौनपुर स्थानांतरण होने पर जनपदीय पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा उन्हें भावभीनी विदाई दी गई। समारोह के दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय एवं अपर पुलिस अधीक्षक महोदय सहित उपस्थित समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा *श्री हर्ष पाण्डेय* को फूल-मालाएं पहनाकर एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया तथा उनकी नई तैनाती के लिए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने श्री हर्ष पाण्डेय के जनपद सोनभद्र में कार्यकाल के दौरान किए गए सराहनीय कार्यों, कर्तव्यनिष्ठा एवं योगदान की प्रशंसा करते हुए अपने विचार व्यक्त किए। श्री हर्ष पाण्डेय ने जनपद में बिताए गए कार्यकाल को यादगार बताते हुए अधिकारियों एवं कर्मचारियों से मिले सहयोग एवं आत्मीयता के लिए आभार व्यक्त किया। यह विदाई समारोह उनके कार्यकाल के प्रति सम्मान, अपनत्व एवं कृतज्ञता की भावपूर्ण अभिव्यक्ति रहा।
109 likes
1,091 views0 comments0 shares