Post

dilip kumar
Deoria•42 minutes ago

पीएचसी मझगांवा में एक्सपायरी दवाओं के वितरण का आरोप, स्वास्थ्य

पीएचसी मझगांवा में एक्सपायरी दवाओं के वितरण का आरोप, स्वास्थ्य

पीएचसी मझगांवा में एक्सपायरी दवाओं के वितरण का आरोप, स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल मरीज को खांसी की एक्सपायरी सिरप देने पर सिपाही ने जताई आपत्ति, जिम्मेदार अधिकारियों की निगरानी पर सवाल देवरिया। जनपद के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) मझगांवा में दवाओं के रखरखाव और मरीजों को दवा वितरण की व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। स्वास्थ्य केंद्र पर एक्सपायरी डेट की दवाएं रखे जाने और मरीजों को दिए जाने के आरोप सामने आए हैं। इस मामले ने स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली और जिम्मेदार अधिकारियों की निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। मिली जानकारी के अनुसार, स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात फार्मासिस्ट अफरोजी से कई बार दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने और मरीजों को जरूरत के अनुसार दवाएं वितरित करने के लिए कहा गया, लेकिन इसके बावजूद दवाओं के रखरखाव और एक्सपायरी डेट की जांच में लापरवाही का आरोप लगाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि थाने में तैनात एक दरोगा के बेटे को लूज मोशन और खांसी की शिकायत होने पर पीएचसी मझगांवा से दवा लेने के लिए संपर्क किया गया। इस दौरान लूज मोशन की दवा तो मिल गई, लेकिन खांसी की सिरप को लेकर जब जानकारी ली गई तो वहां मौजूद सिपाही ने सिरप की एक्सपायरी डेट समाप्त होने की बात कहते हुए आपत्ति जताई। इस घटना के बाद स्वास्थ्य केंद्र में दवाओं की जांच और स्टॉक प्रबंधन को लेकर सवाल उठने लगे हैं। आरोप है कि प्रभारी स्तर से भी इस गंभीर समस्या पर अपेक्षित ध्यान नहीं दिया जा रहा है। अब सवाल यह है कि यदि सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर मरीजों को एक्सपायरी दवाएं दिए जाने की स्थिति बन रही है, तो इसकी जिम्मेदारी किसकी होगी? मामले में स्वास्थ्य विभाग के उच्चाधिकारियों से जांच कराने, दवाओं के पूरे स्टॉक का भौतिक सत्यापन करने तथा लापरवाही पाए जाने पर जिम्मेदार कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठ रही है।

0 likes
0 comments0 shares