Post

P
Deoria•22 days ago

नोडल अधिकारी ने पशु स्वास्थ्य शिविर का किया निरीक्षण बैतालपुर, देवरिया। जनपद

नोडल अधिकारी ने पशु स्वास्थ्य शिविर का किया निरीक्षण बैतालपुर, देवरिया। जनपद

नोडल अधिकारी ने पशु स्वास्थ्य शिविर का किया निरीक्षण बैतालपुर, देवरिया। जनपद देवरिया में पशुपालन विभाग के टीकाकरण एवं गो-आश्रय स्थलों की व्यवस्थाओं के स्थलीय निरीक्षण के लिए नामित नोडल अधिकारी डॉ. राजेश त्रिपाठी एडी-2, बस्ती मंडल ने बुधवार को विकास खंड बैतालपुर के ग्राम पंचायत बेलडरिया में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित पशु स्वास्थ्य शिविर का निरीक्षण किया।इस अवसर पर मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. श्रीनिवास प्रसाद, पशु चिकित्साधिकारी डॉ. दिग्विजय यादव एवं पशुधन प्रसार अधिकारी निशाकान्त तिवारी मौजूद रहे। शिविर में 38 पशुपालकों का पंजीकरण कर औषधि वितरित की गई। नोडल अधिकारी डॉ. राजेश त्रिपाठी ने उपस्थित पशुपालकों को विभागीय बुकलेट वितरित की तथा पशुधन किसान क्रेडिट कार्ड, पशुधन बीमा जैसी विभागीय योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। टीकाकरण अभियान की समीक्षा के दौरान पशुपालकों ने बताया कि सभी पशुओं को टीका लगाया गया है।मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. श्रीनिवास प्रसाद ने बकरी पालन एवं बैकयार्ड पोल्ट्री योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी।शिविर में महेंद्र यादव, सुभाष चंद्र, राजकुमार यादव, धर्मेंद्र यादव एवं दुष्यंत तिवारी ने सहयोग किया।

1800 likes
0 comments0 shares
ℹJoin Next Update

Login to like, comment, and create posts