Post

बहमरपुर में विकास को मिली रफ्तार,एक साथ बनीं तीन सड़कें दो इंटरलॉकिंग

बहमरपुर में विकास को मिली रफ्तार,एक साथ बनीं तीन सड़कें दो इंटरलॉकिंग और एक सीसी रोड का निर्माण पूरा,ग्रामीणों ने फीता काटकर किया उद्घाटन सुल्तानपुर।कुड़वार ब्लॉक की बहमरपुर ग्राम पंचायत में विकसित भारत-रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) के तहत तीन सड़कों का निर्माण कराया गया है।इनमें दो इंटरलॉकिंग और एक सीसी रोड शामिल हैं। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद ग्रामीणों ने फीता काटकर सड़कों का उद्घाटन किया।इससे गांव में आवागमन की सुविधा बढ़ने की उम्मीद है।उद्घाटन करने वालों में ग्रामीण श्याम लाल वर्मा, रामदेव मौर्य और रामकुमार कश्यप शामिल रहे। इस दौरान ग्रामीणों में नई सड़कों को लेकर उत्साह दिखाई दिया।प्रधान प्रतिनिधि चिरंजीवी मिश्र उर्फ मोंटी ने बताया कि ग्राम पंचायत में ग्रामीणों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सड़क और नाली निर्माण के कार्य कराए गए हैं। गांव को सड़क और नाली जैसी बुनियादी सुविधाओं से जोड़ने पर जोर दिया गया है, ताकि लोगों को रोजमर्रा के आवागमन में परेशानी न हो।गांव में सड़क और नाली का बेहतर नेटवर्क ग्रामीणों के दैनिक जीवन को सुविधाजनक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। तीन नई सड़कों के निर्माण से संबंधित मार्गों पर आवागमन आसान होने की उम्मीद है। ग्रामीणों की मौजूदगी में उद्घाटन के बाद सड़कों को आवागमन के लिए शुरू किया गया।इस अवसर पर श्रवण कश्यप, अमरदीप प्रजापति, निजाम खान, मुजीब, रामकरन मौर्य, जगदीश ओझा, राम बहादुर यादव, शिव भूषण मिश्र और सुजीत कुमार समेत अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

800 likes
0 comments0 shares
ℹJoin Next Update

Login to like, comment, and create posts