Gorakhpur∨

Post

Ved Pandey
Gazipur•about 8 hours ago

किसान दिवस में किसानों ने उठाईं खाद, बीज और धान

किसान दिवस में किसानों ने उठाईं खाद, बीज और धान
किसान दिवस में किसानों ने उठाईं खाद, बीज और धान खरीद की समस्याएं नरियाव समिति पर खाद की किल्लत दूर कराने और करीमुद्दीनपुर क्रय केंद्र को सुचारू रूप से संचालित करने की मांग गाजीपुर।किसानों की समस्याओं को सुनने और उनके समाधान के उद्देश्य से बुधवार को विकास भवन में परियोजना निदेशक की अध्यक्षता में किसान दिवस का आयोजन किया गया। बैठक में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे किसानों ने कृषि एवं उससे जुड़े विभागों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए उनके शीघ्र निस्तारण की मांग की।बैठक में जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि जनपद के सभी विकास खंडों में रबी फसलों की बुआई के लिए गेहूं, चना, मटर, मसूर और सरसों सहित विभिन्न फसलों के गुणवत्तायुक्त बीज उपलब्ध कराने एवं वितरण की व्यवस्था की जा रही है। इसके साथ ही सभी साधन सहकारी समितियों पर पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध कराने की प्रक्रिया जारी है। अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि किसानों को निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार गुणवत्तायुक्त बीज एवं उर्वरक उपलब्ध कराया जाए।धान खरीद को लेकर किसानों ने क्रय केंद्रों पर आ रही समस्याओं को सामने रखा। इस पर संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि क्रय केंद्रों पर किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो और शासन के निर्धारित मानकों के अनुसार धान की खरीद सुनिश्चित की जाए। किसानों को धान की गुणवत्ता, नमी तथा खरीद के लिए निर्धारित मानकों की जानकारी भी दी गई।किसान दिवस में सिंचाई व्यवस्था, नहरों की सफाई, छुट्टा पशुओं से फसलों की सुरक्षा तथा कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन पर भी चर्चा हुई। इस दौरान कृषक सुरेंद्र सिंह ने शिकायत की कि नरियाव साधन सहकारी समिति पर खाद उपलब्ध नहीं है। उन्होंने पोटाश की उपलब्धता सुनिश्चित कराने की भी मांग की। वहीं पकड़ी गांव के कृषक अनूप राय ने श्रीमती सावित्री कुशवाहा के पशु का पशुधन बीमा विकास खंड के पशु चिकित्साधिकारी द्वारा नहीं किए जाने की शिकायत करते हुए समाधान कराने का अनुरोध किया।कृषक बाबूलाल मानव ने बताया कि अर्नव तूफान के कारण धान एवं बाजरे की फसल को काफी नुकसान पहुंचा है। उन्होंने फसल क्षति के मामले में आवश्यक कार्रवाई की मांग की। इसी क्रम में सियाड़ी गांव के कृषक शिवकुमार राय ने करीमुद्दीनपुर धान क्रय केंद्र को सुचारू रूप से संचालित कराने की मांग उठाई, ताकि किसानों की उपज की खरीद में कोई बाधा न आए।परियोजना निदेशक ने किसानों से अपील की कि धान की कटाई के बाद खेतों में पराली कदापि न जलाएं। उन्होंने कहा कि पराली जलाने से पर्यावरण प्रदूषित होने के साथ ही भूमि की उर्वरा शक्ति प्रभावित होती है और मिट्टी में मौजूद लाभकारी सूक्ष्म जीव नष्ट होते हैं। उन्होंने किसानों को फसल अवशेष प्रबंधन की आधुनिक विधियां अपनाने तथा पराली का उचित उपयोग करने के लिए प्रेरित किया।उन्होंने कहा कि किसान दिवस का मुख्य उद्देश्य किसानों की समस्याओं को गंभीरता से सुनना और उनका समयबद्ध एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है। संबंधित विभागों के अधिकारियों को किसानों के साथ समन्वय बनाकर उनकी शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने तथा शासन की मंशा के अनुरूप कार्य करने के निर्देश दिए गए। बैठक में कृषि विभाग सहित विभिन्न संबंधित विभागों के अधिकारी और बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।
77 likes
771 views0 comments0 shares