Post

Ram Prakash Kasaudhan
Gorakhpur•10 days ago

महादेवा बाजार में पहली बार हुई भव्य महादुर्गा आरती, भक्तिमय हुआ माहौल

महादेवा बाजार में पहली बार हुई भव्य महादुर्गा आरती, भक्तिमय हुआ माहौल

महादेवा बाजार में पहली बार हुई भव्य महादुर्गा आरती, भक्तिमय हुआ माहौल महादेवा बाजार/गोरखपुर। शारदीय नवरात्र के नौवें दिन सोमवार को मातेश्वरी मित्र मंडल दल महादेवा बाजार की बड़ी महारानी मां दुर्गा की भव्य महाआरती का आयोजन किया गया। बनारस के बाबा काशी विश्वनाथ मंदिर से जुड़े कलाकार द्वारा की गई इस विशेष महाआरती को देखने के लिए महादेवा बाजार और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। भव्य आरती और भक्तिमय वातावरण ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। मां दुर्गा की आराधना के दौरान पूरा क्षेत्र भक्तिरस में सराबोर नजर आया। इस अवसर पर महादेवा बाजार के अतुल त्रिपाठी ने कहा कि महादेवा बाजार क्षेत्र ही नहीं, बल्कि पूरे गोरखपुर जनपद में इस तरह की महादुर्गा आरती पहली बार आयोजित होने की जानकारी है। उन्होंने कहा कि यह हम सभी के लिए सौभाग्य की बात है कि इस प्रकार की भव्य पूजा और आरती का आयोजन महादेवा बाजार में देखने को मिल रहा है। वहीं, प्रिंस रावत, मुकेश और संगम कसौधन ने कहा कि मां दुर्गा की भव्य महाआरती देखकर महादेवा बाजार सहित आसपास के क्षेत्र के लोग आनंदित हो उठे। इस आयोजन ने श्रद्धालुओं की आस्था और उत्साह को और बढ़ा दिया। मां दुर्गा के जयकारों और पूजा-अर्चना के बीच पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। महादुर्गा आरती का यह आयोजन क्षेत्र के श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। लोगों ने मां दुर्गा से सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

600 likes
0 comments0 shares
ℹJoin Next Update

Login to like, comment, and create posts