Gorakhpur•2 days ago
अपमान क्रोध को बढ़ावा देता है आचार्य प्रेम सागर

चौरी चौरा गोरखपुर। अपमान क्रोध को बढ़ावा देता है उक्त बातें आचार्य प्रेमसागर मिश्रा ने बिलारी पंडित टोला में रामजी कसौधन लाची देवी द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में कहीं उन्होंने शिव पार्वती प्रसंग का वर्णन करते हुए कहा कि जब देवी पार्वती का राजा दक्ष के यज्ञ में अपमान होता है
भगवान शिव अत्यंत क्रोधित हुए तो उन्होंने अपनी एक जटा उखाड़कर पृथ्वी पर पटक दी। उससे महापराक्रमी वीरभद्र प्रकट हुए। भगवान शिव की आज्ञा पाकर वीरभद्र दक्ष प्रजापति की यज्ञशाला में पहुंचे और वहां चल रहे यज्ञ को तहस-नहस कर दिया।
वीरभद्र ने उपस्थित लोगों को पराजित करते हुए यज्ञ को पूरी तरह बाधित कर दिया। इस दौरान उन्होंने दक्ष प्रजापति का सिर भी काट दिया। यज्ञ विध्वंस के बाद सभी देवताओं और ऋषि-मुनियों के सामने यज्ञ को पुनः संपन्न कराने का संकट खड़ा हो गया। इसके बाद सभी ने भगवान शिव की आराधना की और उनसे यज्ञ पूर्ण कराने की प्रार्थना की।
भगवान शिव प्रसन्न हुए और दक्ष प्रजापति को पुनर्जीवन प्रदान करने की व्यवस्था की। उनका सिर कट चुका था, इसलिए उनके धड़ पर बकरे का सिर लगाया गया। इसके बाद दक्ष प्रजापति को जीवन मिला और भगवान शिव की कृपा से यज्ञ दोबारा संपन्न हुआ।
इस अवसर पर लालजी कसौधन, चंद्रभान कसौधन, सुदामा
86 likes
864 views0 comments0 shares