Post

Bhola Gaur
Gorakhpur•about 1 hour ago

अमोढ़ा में बस और ट्रैक्टर की जोरदार भिड़ंत, दोनों वाहनों के चालक घायल

अमोढ़ा में बस और ट्रैक्टर की जोरदार भिड़ंत, दोनों वाहनों के चालक घायल

अमोढ़ा में बस और ट्रैक्टर की जोरदार भिड़ंत, दोनों वाहनों के चालक घायल उरुवा बाजार, गोरखपुर। बांसगांव संदेश। उरुवा थाना क्षेत्र के अमोढ़ा में शुक्रवार की देर रात बस और ट्रैक्टर के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दोनों वाहनों के चालक घायल हो गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटना के संबंध में जानकारी जुटाते हुए जांच-पड़ताल शुरू कर दी। हादसे में घायल दोनों चालकों को उपचार के लिए भेजे जाने की जानकारी सामने आई है। पुलिस दुर्घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

0 likes
0 comments0 shares