Gorakhpur∨

Post

Anup singh
Deoria•about 7 hours ago

रुद्रपुर ब्लॉक में लगी भीषण आग, कार्यालय में रखे दस्तावेजों के जलने की आशंका

VIDEO

रुद्रपुर ब्लॉक में लगी भीषण आग, कार्यालय में रखे दस्तावेजों के जलने की आशंका

रुद्रपुर (देवरिया)। रुद्रपुर ब्लॉक परिसर में रविवार शाम करीब 6:30 बजे अचानक भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग की लपटें उठती देख आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। आग इतनी तेज थी कि ब्लॉक कार्यालय में रखे महत्वपूर्ण कागजात और दस्तावेजों के जलने की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद आग लगने के कारणों और नुकसान को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। आग पर काबू पाने और नुकसान का आकलन होने के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल आग से हुए वास्तविक नुकसान और महत्वपूर्ण सरकारी अभिलेखों की स्थिति को लेकर आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।
109 likes
1,092 views0 comments0 shares