Sonbhadra•about 4 hours ago
सोनभद्र में नशे की अवैध कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार 25 किलो गांजा: सोनभद्र में नशे के अवैध कारोबार पर पुलिस का बड़ा
1/2
सोनभद्र में नशे के अवैध कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 25 किलो गांजा और हेरोइन के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार
दो कारों समेत करीब 32 लाख रुपये की बरामदगी, रॉबर्ट्सगंज पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम को मिली सफलता
सोनभद्र। जनपद में मादक पदार्थों की अवैध तस्करी और बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन शुद्धि के तहत सोनभद्र पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। रॉबर्ट्सगंज थाना पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने गांजा एवं हेरोइन की तस्करी में संलिप्त तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 25 किलोग्राम अवैध गांजा, 6 ग्राम हेरोइन, 24,200 रुपये नकद और तस्करी में प्रयुक्त दो कारें बरामद की हैं। बरामदगी की कुल अनुमानित कीमत करीब 32 लाख रुपये बताई गई है।
पुलिस के अनुसार, 27 नवंबर को पुलिस टीम चुर्क जाने वाली सड़क पर सहिजन शराब भट्टी के सामने संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनके पास से 25 बंडलों में रखा 25 किलोग्राम गांजा, 6 ग्राम हेरोइन, तीन एंड्रॉयड मोबाइल फोन और 24,200 रुपये नकद बरामद हुए।
तस्करी में इस्तेमाल की जा रही बिना नंबर प्लेट की सिल्वर रंग की होंडा सिटी और टाटा पंच कार को भी पुलिस ने कब्जे में लेकर सीज कर दिया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मो. उमर उर्फ बब्लू खान निवासी बहुअरा (हिन्दुआरी), थाना रॉबर्ट्सगंज, अंशू गिरी उर्फ गोलू निवासी परसिया (रामगढ़), थाना पन्नूगंज तथा पुष्पराज यादव उर्फ श्याम निवासी जैत, थाना रॉबर्ट्सगंज के रूप में हुई है।
पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। इनके विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं। पूछताछ के दौरान मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में भी महत्वपूर्ण जानकारियां मिली हैं। पुलिस अब तस्करी के स्रोत और पूरे नेटवर्क की पड़ताल में जुटी है।
इस मामले में थाना रॉबर्ट्सगंज पर मुकदमा अपराध संख्या 952/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20/21/27ए/29/60 तथा बीएनएस की धारा 61(2)(ए) में अभियोग पंजीकृत किया गया है।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन ऋषभ रुणवाल के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर कुमार मिश्र के पर्यवेक्षण में की गई। गिरफ्तारी करने वाली टीम में एसओजी प्रभारी निरीक्षक रामस्वरूप वर्मा, प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार सिंह सहित रॉबर्ट्सगंज पुलिस एवं एसओजी के अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।
85 likes
854 views0 comments0 shares