Gorakhpur∨

Post

Kailash Bihari
Sonbhadra•about 15 hours ago

विश्व मत्स्यिकी दिवस पर अगोरी खास में विशेष कैंप का आयोजन

विश्व मत्स्यिकी दिवस पर अगोरी खास में विशेष कैंप का आयोजन
31 मत्स्य पालकों का हुआ पंजीकरण, सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी **जुगैल/सोनभद्र।** विश्व मत्स्यिकी दिवस के अवसर पर 21 नवंबर को विकासखंड चोपन के ग्राम अगोरी खास में मत्स्य विभाग की ओर से विशेष जागरूकता एवं पंजीकरण कैंप का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के मत्स्य पालकों एवं ग्रामीणों को विभाग द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई तथा उन्हें योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया। कैंप के दौरान एनएफडीपी (NFDP) के अंतर्गत मत्स्य पालकों का पंजीकरण किया गया। इसके साथ ही मत्स्य पालकों को किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) सुविधा से जोड़ने के लिए आवेदन एवं पंजीकरण की प्रक्रिया भी पूरी कराई गई। इस दौरान कुल 31 मत्स्य पालकों का पंजीकरण किया गया। कार्यक्रम में सहायक निदेशक मत्स्य सोनभद्र शुभम कश्यप एवं ज्येष्ठ मत्स्य निरीक्षक विकास कुमार दीपांकर मौजूद रहे। अधिकारियों ने मत्स्य पालकों को विभागीय योजनाओं की जानकारी देते हुए अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील की। अधिकारियों ने बताया कि इस तरह के कैंप आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य मत्स्य पालकों को सरकारी योजनाओं से जोड़ना, उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत करना तथा जनपद में मत्स्य पालन को प्रोत्साहित करना है। कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र के मत्स्य पालकों को सरकारी सुविधाओं का लाभ लेने के लिए जागरूक किया गया।
50 likes
500 views0 comments0 shares