Post

sarvesh dubey
Gorakhpur•about 14 hours ago

मां की डांट से नाराज होकर घर से निकली युवती की तालाब में डूबने से मौत

मां की डांट से नाराज होकर घर से निकली युवती की तालाब में डूबने से मौत

मां की डांट से नाराज होकर घर से निकली युवती की तालाब में डूबने से मौत। मदरिया ------ खाना बनाने को लेकर सुबह मां ने लगाई थी डांट, बेटी की तलाश में निकली मां को मिली हादसे की सूचना; परिवार में मचा कोहराम... गोला थाना क्षेत्र के तेंदुहानी गांव में रविवार को मां की डांट से नाराज होकर घर से निकली 20 वर्षीय युवती की तालाब में डूबने से मौत हो गई। युवती का शव गांव के बगल स्थित गंगवल गांव के तालाब में मिला। मृतका की पहचान तेंदुहानी निवासी हीरालाल की पुत्री श्वेता कुमारी के रूप में हुई है। घटना के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजनों के अनुसार, रविवार की सुबह घर में खाना बनाने को लेकर श्वेता की मां ने उसे डांट दिया था। इसी बात से नाराज होकर वह घर से बाहर चली गई। काफी देर तक जब वह वापस नहीं लौटी तो परिजनों को चिंता हुई। इसके बाद मां खुद बेटी की तलाश में निकल पड़ी। इसी दौरान जानकारी मिली कि श्वेता गंगवल गांव के पास स्थित तालाब में डूब गई है। सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण तालाब के पास पहुंच गए। युवती की मौत की खबर सुनते ही मां बेसुध हो गई। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं ग्रामीण एक तरफ छट्ट की तैयारी में जुटे थे वहीं श्वेता की मौत से आस पड़ोस में मातम पसर गया। सूचना पर पहुंची गोला पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और आवश्यक जानकारी जुटाई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

0 likes
0 comments0 shares