Gorakhpur∨

Post

Dk Pandey
Gorakhpur•about 2 hours ago

आलोक सिंह बने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के नए अध्यक्ष,: 23 जनवरी 2029 तक रहेगा कार्यकाल

आलोक सिंह बने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के नए अध्यक्ष,: 23 जनवरी 2029 तक रहेगा कार्यकाल
लखनऊ। उत्तर प्रदेश शासन ने वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी एवं पीएसी के डीजी आलोक सिंह को उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग, प्रयागराज का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। शासन के कार्मिक अनुभाग-4 की ओर से 26 नवंबर 2026 को इस संबंध में नियुक्ति आदेश जारी किया गया। राज्यपाल ने भारतीय संविधान के अनुच्छेद 316 के खंड (1) के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए आलोक सिंह की नियुक्ति को मंजूरी दी है। उनका कार्यकाल पदभार ग्रहण करने की तिथि से 23 जनवरी 2029 तक निर्धारित किया गया है। आलोक सिंह का जन्म 24 जनवरी 1967 को हुआ था। शासन की ओर से जारी आदेश पर विशेष सचिव असीम कुमार सिंह के हस्ताक्षर हैं। नियुक्ति संबंधी आदेश की प्रतिलिपि महालेखाकार, राज्यपाल के विशेष कार्याधिकारी, उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के सचिव, कोषाधिकारी प्रयागराज सहित संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेज दी गई है।
94 likes
939 views0 comments0 shares