Gorakhpur•about 8 hours ago
अम्मा रसोई सेवा संस्थान की सराहनीय पहल, सिकरीगंज में गरीबों और असहायों को कराया गया निःशुल्क भोजन

अम्मा रसोई सेवा संस्थान की सराहनीय पहल, सिकरीगंज में गरीबों और असहायों को कराया गया निःशुल्क भोजन
सिकरीगंज, गोरखपुर। भूखे को भोजन कराना सबसे बड़ा पुण्य का कार्य है। इसी सेवा और मानवता की भावना को आगे बढ़ाते हुए रविवार को सिकरीगंज में अम्मा रसोई सेवा संस्थान की ओर से निःशुल्क भोजन वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
रविवार सुबह 11 बजे से भूमिधर इंटर कॉलेज के पास स्थित अंडरपास के नीचे आयोजित इस कार्यक्रम में गरीब, जरूरतमंद और असहाय लोगों को निःशुल्क भोजन कराया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में जरूरतमंद लोगों ने भोजन ग्रहण किया। संस्थान की इस पहल की लोगों ने सराहना की।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सर्वजन आवाज पार्टी के राजीव यादव मौजूद रहे। वहीं एक्सपाउंसर शशि प्रभा, आसरा डायरेक्टर गजराज सिंह यादव, यदवापुर के प्रधान हरिश्चंद्र तथा वार्ड संख्या 38 से जिला पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशी त्रिमोहन यादव सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
इस अवसर पर अतिथियों ने अम्मा रसोई सेवा संस्थान के इस सराहनीय प्रयास की प्रशंसा करते हुए कहा कि जरूरतमंदों की सेवा और भूखों को भोजन कराना मानवता का सबसे बड़ा धर्म है। समाज के प्रत्येक सक्षम व्यक्ति को ऐसे नेक कार्यों में अपना योगदान देना चाहिए।
अम्मा रसोई सेवा संस्थान की इस पहल ने समाज में सेवा, सहयोग और मानवता का संदेश दिया।
70 likes
698 views0 comments0 shares