Post

Dk Pandey
Gorakhpur•11 days ago

सरकारी खड़ंजा उखाड़ने का विरोध पड़ा भारी, युवक की पिटाई से आंख में गंभीर चोट

सरकारी खड़ंजा उखाड़ने का विरोध पड़ा भारी, युवक की पिटाई से आंख में गंभीर चोट

घघसरा, गोरखपुर। बांसगांव संदेश। सरकारी खड़ंजा उखाड़ने का विरोध करना एक युवक को भारी पड़ गया। आरोप है कि विरोध करने पर पड़ोसियों ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से उसकी पिटाई कर दी। मारपीट में युवक की आंख में गंभीर चोट आई है। घटना के बाद पीड़ित ने थाने पहुंचकर तीन लोगों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। मामला सहजनवां थाना क्षेत्र के गोविंदपुर गांव का है। गांव निवासी संजीव श्रीवास्तव के घर के सामने सरकारी खड़ंजा लगा हुआ है। पीड़ित की ओर से पुलिस को दी गई तहरीर के मुताबिक, 18 अक्टूबर की सुबह पड़ोसी अष्टभुजा प्रसाद पुत्र स्वर्गीय तारालाल अपने पुत्र रोशन और सौरभ के साथ कथित तौर पर खड़ंजा उखाड़ रहे थे। संजीव ने जब इसका विरोध किया तो आरोप है कि तीनों ने उनके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी और फिर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मारपीट में संजीव की आंख में गंभीर चोट आई, जबकि शरीर के अन्य हिस्सों में भी चोटें लगीं। शोर सुनकर घर के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से चले गए। घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। इस संबंध में थानाध्यक्ष संजय मिश्रा ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

600 likes
0 comments0 shares
ℹJoin Next Update

Login to like, comment, and create posts