Gorakhpur∨

Post

NEXT UPDATE
Gorakhpur•about 18 hours ago

एम्स में किशोर की मौत पर 5 गिरफ्तारियां, हत्या की धारा में मुकदमा! अधिवक्ता नीरज शाही ने पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल

https://youtu.be/0MH60K957fU?si=ZYOyi8ckNzGQzLzY गोरखपुर/बांसगांव संदेश। गोरखपुर के एम्स थाना क्षेत्र में रथयात्रा के दौरान जेसीबी की चपेट में आने से किशोर की मौत के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना 18 नवंबर 2026 की बताई जा रही है। रथयात्रा में शामिल जेसीबी चालक पर लापरवाही से वाहन चलाते हुए किशोर को टक्कर मारने का आरोप है। घायल किशोर को एम्स अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शुरुआत में इस मामले को दुर्घटना के रूप में दर्ज किया गया था, लेकिन वादी की तहरीर और जांच के आधार पर पुलिस ने मुकदमे में हत्या सहित अन्य धाराएं बढ़ाते हुए धारा 103(1) और 61(2) बीएनएस के तहत कार्रवाई की। एम्स थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार पांडेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने विनोद सिंह, नरसिंह यादव, राहुल यादव, वीरेंद्र यादव और शिवांग निषाद को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त जेसीबी भी बरामद कर ली है। वहीं वरिष्ठ अधिवक्ता नीरज शाही ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए मामले को राजनीतिक रंग दिए जाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि आखिर पुलिस को ऐसा कौन सा साक्ष्य मिला है, जिसके आधार पर सपा कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी की जा रही है। अधिवक्ता का दावा है कि सीसीटीवी फुटेज में किशोर पहले बस से टकराता दिखाई दे रहा है। उन्होंने किशोर के नाबालिग होने, हेलमेट नहीं पहनने और यातायात नियमों का पालन नहीं करने जैसे पहलुओं की भी जांच की मांग उठाई। उनका कहना है कि नाबालिगों को वाहन चलाने की अनुमति नहीं है, इसलिए इस मामले में यातायात व्यवस्था और संबंधित जिम्मेदारियों की भी जांच होनी चाहिए। अधिवक्ता ने यह भी कहा कि घटना से करीब आधे घंटे पहले अखिलेश यादव का कार्यक्रम समाप्त हो चुका था, इसके बावजूद भाजपा इस घटना को राजनीतिक रंग दे रही है। इस मामले में अधिवक्ता नीरज शाही ने पुलिस कार्रवाई पर निष्पक्ष जांच की जरूरत बताई है। बाइट: वरिष्ठ अधिवक्ता नीरज शाही
55 likes
545 views0 comments0 shares