Gorakhpur∨

Post

Ved Pandey
Gazipur•about 10 hours ago

विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान को लेकर डीएम अनुपम शुक्ला का बूथों पर औचक निरीक्षण, पात्र युवाओं का नाम मतदाता सूची में जोड़ने के दिए निर्देश

विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान को लेकर डीएम अनुपम शुक्ला का बूथों पर औचक निरीक्षण, पात्र युवाओं का नाम मतदाता सूची में जोड़ने के दिए निर्देश
विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान को लेकर डीएम अनुपम शुक्ला का बूथों पर औचक निरीक्षण, पात्र युवाओं का नाम मतदाता सूची में जोड़ने के दिए निर्देश 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं का अनिवार्य रूप से भरवाएं फॉर्म-6, मतदाता सूची में किसी भी पात्र नागरिक का नाम छूटने न पाए : जिलाधिकारी गाजीपुर, 22 नवंबर 2026। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के तहत मतदाता सूची को अधिक पारदर्शी, शुद्ध एवं अद्यतन बनाने के उद्देश्य से रविवार को विशेष अभियान दिवस पर जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने जनपद के विभिन्न मतदान केंद्रों और बूथों का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य की प्रगति का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने सर्वप्रथम उच्च प्राथमिक विद्यालय विशेश्वरगंज स्थित विधानसभा क्षेत्र 375 के मतदान बूथ का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्देश दिया कि प्रत्येक बूथ पर जनसंख्या के सापेक्ष लगभग 64 प्रतिशत मतदाता पंजीकृत होने चाहिए। उन्होंने विशेष रूप से 18 से 19 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं को मतदाता सूची में शामिल कराने पर जोर दिया। इसके लिए पात्र युवाओं का फॉर्म-6 अनिवार्य रूप से भरवाकर उनका नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने का निर्देश दिया।इसके बाद जिलाधिकारी ने उच्च प्राथमिक विद्यालय अंधऊ विधानसभा क्षेत्र 376 में बूथ संख्या 305, 306 एवं 307 का निरीक्षण किया। कंपोजिट प्राथमिक विद्यालय अंधऊ में बूथ संख्या 1, 2, 3 एवं 4 की स्थिति देखी। होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज गाजीपुर में बूथ संख्या 333 से 341 तक कुल नौ बूथों का निरीक्षण कर पुनरीक्षण कार्य की जानकारी प्राप्त की।इसी क्रम में उच्च प्राथमिक विद्यालय बीकापुर विधानसभा क्षेत्र 375 के बूथ संख्या 178, 179 एवं 180 तथा प्राथमिक विद्यालय चक अब्दुल वहाब गाजीपुर विधानसभा क्षेत्र 376 के बूथ संख्या 326 एवं 327 का भी निरीक्षण किया। इसके अतिरिक्त कुमार ग्रामीण बालिका इंटर कॉलेज, गहिली बसारिकपुर विधानसभा क्षेत्र 376 में स्थापित तीन बूथों का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए। पात्र नागरिकों, विशेषकर पहली बार मतदाता बनने जा रहे युवाओं को चिह्नित कर उनका फॉर्म-6 भरवाया जाए, ताकि कोई भी योग्य नागरिक अपने मताधिकार से वंचित न रह जाए।उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए मतदाता सूची का शुद्ध एवं अद्यतन होना बेहद आवश्यक है। इसके लिए सभी संबंधित अधिकारी पूरी जिम्मेदारी और गंभीरता के साथ अभियान को सफल बनाएं।
62 likes
617 views0 comments0 shares