Gorakhpur•about 21 hours ago
*चंपा देवी पार्क में सीएम योगी ने किया टैबलेट वितरण,
*चंपा देवी पार्क में सीएम योगी ने किया टैबलेट वितरण, नोडल अधिकारी विशाल उपाध्याय की देखरेख में बंटे टैबलेट, छात्रों के खिले चेहरे*
*सहजनवा गोरखपुर।* पाली ब्लाक के तिलौरा स्थित श्रीमती चंपा देवी शिक्षण प्रशिक्षण कॉलेज के लिए शुक्रवार का दिन ऐतिहासिक रहा। गोरखपुर के चंपा देवी पार्क में आयोजित भव्य समारोह में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कॉलेज के डी फार्मा छात्र-छात्राओं को टैबलेट वितरित किए। यह पूरा वितरण नोडल अधिकारी विशाल उपाध्याय की देखरेख में संपन्न हुआ। टैबलेट पाकर छात्रों के चेहरे खुशी से खिल उठे।
शासन की महत्वाकांक्षी स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के तहत यह कार्यक्रम आयोजित किया गया था। मुख्यमंत्री ने अपने हाथों से छात्र-छात्राओं को टैबलेट सौंपे और युवाओं को डिजिटल शिक्षा से जुड़कर आत्मनिर्भर बनने का मंत्र दिया। उन्होंने कहा कि सरकार प्रदेश के युवाओं को तकनीक से लैस कर उन्हें प्रतियोगी परीक्षाओं और रोजगार के लिए तैयार कर रही है।
टैबलेट पाने वाले प्रमुख विद्यार्थियों में डॉ. वासुदेव निषाद, सर्वेश कुमार शुक्ला, सत्या सिंह, मुहम्मद शमशाद आलम, महावीर उर्फ विशाल, इसरो गुप्ता, टकटक उर्फ शिवरतन और अष्टभुजाओं वाले सहित अन्य छात्र-छात्राएं शामिल रहे। छात्रों ने कहा कि इस टैबलेट से ऑनलाइन क्लास, डिजिटल नोट्स और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में काफी मदद मिलेगी। खासकर ग्रामीण क्षेत्र के छात्रों के लिए यह योजना वरदान है।
इस अवसर पर कॉलेज के प्रबंधक जयंत देवधर दुबे, प्रधानाचार्य अशोक कुमार यादव, अध्यापक अमित कुमार सिंह सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा। प्रबंधक जयंत देवधर दुबे ने कहा कि सरकार की यह पहल ग्रामीण प्रतिभाओं को मुख्यधारा से जोड़ने का सराहनीय प्रयास है। प्रधानाचार्य अशोक यादव ने नोडल अधिकारी विशाल उपाध्याय के कुशल प्रबंधन की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम के अंत में नोडल अधिकारी विशाल उपाध्याय ने सभी छात्रों को बधाई दी और टैबलेट का सदुपयोग पढ़ाई में करने की अपील की। पूरे पार्क परिसर में छात्रों के उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला।
82 likes
816 views0 comments0 shares