Post

V
Gazipur•16 days ago

खोए आभूषण लौटाकर ग्राम प्रधान बलवंत कुमार ने पेश की ईमानदारी की

खोए आभूषण लौटाकर ग्राम प्रधान बलवंत कुमार ने पेश की ईमानदारी की

खोए आभूषण लौटाकर ग्राम प्रधान बलवंत कुमार ने पेश की ईमानदारी की मिसाल भाजपा नेता संदीप सिंह सोनू के प्रयास से चंपा राजभर तक पहुंची सूचना, सुरक्षित वापस मिला आभूषणों से भरा बैग गाजीपुर/आजमगढ़।आज के दौर में जहां छोटी-छोटी अमानतों को लेकर भी लोगों का विश्वास डगमगाने लगा है, वहीं ग्राम पंचायत पलिवार के ग्राम प्रधान बलवंत कुमार ने ईमानदारी और मानवीय संवेदना का परिचय देकर समाज के सामने एक प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया है। रास्ते में मिला आभूषणों से भरा बैग उसके वास्तविक मालिक को सुरक्षित लौटाकर उन्होंने सामाजिक जिम्मेदारी का निर्वहन किया। उनके इस सराहनीय कार्य की क्षेत्र में प्रशंसा हो रही है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, 12 अक्टूबर 2026 को आजमगढ़ जनपद के विकासखंड पल्हना क्षेत्र के भोजपुर निवासी चंपा राजभर का आभूषणों से भरा बैग कहीं छूट गया था। संयोगवश यह बैग गाजीपुर जनपद के विकासखंड सादात अंतर्गत ग्राम पंचायत पलिवार के ग्राम प्रधान बलवंत कुमार को मिला। बैग पर भोजपुर गांव और चंपा राजभर का नाम अंकित था, लेकिन संपर्क के लिए मोबाइल नंबर उपलब्ध नहीं था। ऐसे में बैग को उसकी वास्तविक मालकिन तक पहुंचाना चुनौतीपूर्ण था।ग्राम प्रधान बलवंत कुमार ने बैग पर लिखे विवरण के आधार पर क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता संदीप सिंह सोनू से संपर्क किया और उन्हें पूरी जानकारी दी। इसके बाद संदीप सिंह सोनू ने टेलीफोन के माध्यम से चंपा राजभर तक पहुंचने का प्रयास किया। उनके सहयोग से बैग की वास्तविक मालकिन का पता चला और उसे वापस लौटाने का रास्ता साफ हुआ।संपर्क स्थापित होने के बाद 14 अक्टूबर की सुबह ग्राम प्रधान बलवंत कुमार ने चंपा राजभर को अपने निज निवास, ग्राम पंचायत पलिवार, विकासखंड सादात, जनपद गाजीपुर पर बुलाया और उनका आभूषणों से भरा बैग सुरक्षित लौटा दिया। खोए हुए आभूषण वापस मिलने पर चंपा राजभर ने राहत की सांस ली और ग्राम प्रधान बलवंत कुमार तथा भाजपा नेता संदीप सिंह सोनू के प्रति आभार व्यक्त किया।ग्राम प्रधान बलवंत कुमार के इस कार्य को लोग ईमानदारी, संवेदनशीलता और सामाजिक दायित्वबोध की मिसाल मान रहे हैं। यह घटना समाज को संदेश देती है कि किसी दूसरे की अमानत को सुरक्षित उसके वास्तविक मालिक तक पहुंचाना ही सच्ची ईमानदारी है। ऐसे कार्य न केवल लोगों के बीच आपसी विश्वास को मजबूत करते हैं, बल्कि समाज में नैतिक मूल्यों और मानवीय संवेदनाओं को भी बढ़ावा देते हैं।

1200 likes
0 comments1 shares
ℹJoin Next Update

Login to like, comment, and create posts