Deoria•about 1 hour ago
26 नवंबर को डायट रामपुर कारखाना में लगेगा रोजगार मेला।
26 नवंबर को डायट रामपुर कारखाना में लगेगा रोजगार मेला।
जिला सेवायोजन अधिकारी रोहन अपूर्व सिन्हा ने बताया कि जिला सेवायोजन कार्यालय एवं मॉडल करियर सेंटर के संयुक्त तत्वावधान में 26 नवंबर को प्रातः 9 बजे जिला शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट), रामपुर कारखाना में रोजगार मेले का आयोजन होगा। इसमें उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक, एलआईसी, यूपी रोडवेज, श्रीराम फाइनेंस सहित अन्य कंपनियां साक्षात्कार के माध्यम से अभ्यर्थियों का चयन करेंगी। हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक एवं आईटीआई उत्तीर्ण 18 वर्ष या अधिक आयु के अभ्यर्थी प्रतिभाग कर सकते हैं। रोजगार मेला पूर्णतः निःशुल्क है। किसी प्रकार का भत्ता या यात्रा व्यय देय नहीं होगा। अधिक जानकारी के लिए जिला सेवायोजन कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है।
64 likes
643 views0 comments0 shares