Post

dilip kumar
Deoria•44 minutes ago

स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधारने और मातृ-शिशु मृत्यु दर कम

स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधारने और मातृ-शिशु मृत्यु दर कम

स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधारने और मातृ-शिशु मृत्यु दर कम करने पर डीएम का जोर आरबीएसके टीमों के कार्यों का होगा सत्यापन, 70 वर्ष से अधिक उम्र के पात्र बुजुर्गों के आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए लगेंगे विशेष कैंप देवरिया, 13 नवंबर। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधारने और आमजन को बेहतर एवं सुलभ चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाने के लिए विशेष ध्यान देने तथा संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने पर जोर दिया। शुक्रवार को कलेक्ट्रेट स्थित अपने कार्यकक्ष में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने आरबीएसके टीमों के कार्यों का सत्यापन कराने और उनके भ्रमण एवं कार्यों का रोस्टर जारी करने के निर्देश दिए। आभा आईडी बनाने की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताते हुए इसमें तेजी लाने को कहा। डीएम ने 70 वर्ष से अधिक आयु के पात्र बुजुर्गों के आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए थाना दिवस एवं तहसील दिवस पर विशेष कैंप लगाने के निर्देश दिए। साथ ही बीओसीडब्ल्यू (BOCW) के तहत पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के भी आयुष्मान कार्ड बनाने की कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने स्वास्थ्य केंद्रों पर चिकित्सकों की कमी दूर करने के लिए आवश्यक कदम उठाने तथा सभी स्वास्थ्य सेवाओं की नियमित उपलब्धता सुनिश्चित करने पर बल दिया। टीकाकरण, संस्थागत प्रसव, गर्भवती महिलाओं के पंजीकरण, नियमित स्वास्थ्य परीक्षण और मातृ-शिशु स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा करते हुए निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि आशा एवं एएनएम के माध्यम से गर्भवती महिलाओं और बच्चों का नियमित फॉलोअप कराया जाए। स्वास्थ्य सेवाओं की प्रभावी निगरानी के साथ कमियों को तत्काल दूर किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि स्वास्थ्य कार्यक्रमों के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी अधिकारी आपसी समन्वय बनाकर जिम्मेदारी से कार्य करें। बैठक में स्वास्थ्य विभाग के संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

0 likes
0 comments0 shares