Gorakhpur∨

Post

sarvesh dubey
Gorakhpur•about 4 hours ago

पालतू कुत्ते पर बाइक चढ़ाने को लेकर विवाद, मारपीट में

पालतू कुत्ते पर बाइक चढ़ाने को लेकर विवाद, मारपीट में युवक का सिर फटा। मदरिया । गोला थाना क्षेत्र के सूरदापार राजा गांव में पालतू कुत्ते पर बाइक चढ़ाने को लेकर हुए विवाद में लाठी-डंडे चल गए। मारपीट में कुत्ते के मालिक का सिर फट गया। पीड़ित की तहरीर पर गोला पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। गांव निवासी सुनील यादव पुत्र हरि यादव ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बीते 25 नवंबर की शाम गांव के रामू यादव पुत्र पूर्णवासी यादव ने उसके पालतू कुत्ते पर बाइक चढ़ा दी। इसका उलाहना देने जब वह रामू यादव के दरवाजे पर पहुंचा तो आरोप है कि रामू यादव ने लाठी-डंडे से उसकी पिटाई कर दी। मारपीट में उसके सिर में चोट लगने से वह घायल हो गया। पीड़ित के अनुसार शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचने लगे तो आरोपी जान-माल की धमकी देते हुए वहां से चले गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर बीएनएस की धारा 115(2), 352 और 351(3) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
100 likes
999 views0 comments0 shares