Post

गनापुर में मां दुर्गा के दरबार में उमड़ी श्रद्धा,

गनापुर में मां दुर्गा के दरबार में उमड़ी श्रद्धा,विशाल भंडारे में उमड़े भक्त। पारा प्रधान अमन सोनी ने किया शुभारंभ,आरती में शामिल होकर मां का लिया आशीर्वाद। बल्दीराय तहसील क्षेत्र के गनापुर में श्री डिवहारिन माता दुर्गा पूजा समिति की ओर से आयोजित विशाल भंडारे में श्रद्धालुओं की आस्था देखने को मिली।दूर-दराज से पहुंचे भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।धार्मिक आयोजन के दौरान पूरा माहौल भक्तिमय रहा। *भंडारे का शुभारंभ पारा ग्राम प्रधान अमन सोनी ने किया।* वह मां दुर्गा की आरती में भी शामिल हुए और पूजा-अर्चना की।इस दौरान आयोजन समिति की ओर से उनका स्वागत किया गया।समिति के सदस्यों ने श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया। *आयोजन में भक्तों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।कार्यक्रम में अरविंद अग्रहरि, चंद्रशेखर यादव, आदर्श तिवारी, जयप्रकाश अग्रहरि, हेमंत कुमार, आलोक तिवारी, अंजनी विश्वकर्मा, कृपाशंकर, जवाहर यादव, अनूप अग्रहरि, रंजीत अग्रहरि, संदीप अग्रहरि, राम बहादुर यादव और राजकुमार सोनी समेत अन्य भक्तगण मौजूद रहे।*

400 likes
0 comments0 shares
ℹJoin Next Update

Login to like, comment, and create posts