Deoria•about 4 hours ago
जनपद के चयनित सहायक लेखाकारों एवं लेखा परीक्षकों को कल मुख्यमंत्री करेंगे नियुक्ति पत्र वितरित।


1/2
जनपद के चयनित सहायक लेखाकारों एवं लेखा परीक्षकों को कल मुख्यमंत्री करेंगे नियुक्ति पत्र वितरित।
देवरिया, 26 नवंबर।
जनपद के चयनित सहायक लेखाकारों एवं लेखा परीक्षकों को कल 27 नवंबर को माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में नियुक्ति पत्र वितरित किए जाएंगे। इस कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए नवचयनित अभ्यर्थियों को आज प्रातः कलेक्ट्रेट परिसर से बस द्वारा लखनऊ के लिए रवाना किया गया।
शासन द्वारा इस कार्यक्रम के लिए जनपद के नोडल अधिकारी के रूप में देवेंद्र नाथ श्रीवास्तव, राजेश कुमार जायसवाल एवं शुभम मिश्रा को नामित किया गया है। वहीं, वरिष्ठ कोषाधिकारी, देवरिया के नेतृत्व में नवचयनित अभ्यर्थी नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में सम्मिलित होने के लिए लखनऊ रवाना हुए। माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा कल उन्हें नियुक्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे।
94 likes
935 views0 comments0 shares