मुख्यमंत्री योगी के सम्मान पत्र पाकर भावुक हुए समाजसेवी, महापौर

मुख्यमंत्री योगी के सम्मान पत्र पाकर भावुक हुए समाजसेवी, महापौर मंगलेश श्रीवास्तव ने किया सम्मानित आदिल अमीन और सैयद इरशाद अहमद सहित जिला शांति सद्भावना समिति के सदस्यों ने मुख्यमंत्री एवं महापौर के प्रति जताया आभार गोरखपुर। नगर निगम सभागार, गोरखपुर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा प्रेषित सम्मान पत्र जिला शांति सद्भावना समिति के सदस्यों एवं समाजसेवियों को महापौर मंगलेश श्रीवास्तव के करकमलों द्वारा वितरित किए गए। सम्मान पत्र प्राप्त कर समाजसेवियों के चेहरे खिल उठे और उन्होंने मुख्यमंत्री एवं महापौर के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर समाजसेवी काजी आदिल अमीन ने महापौर मंगलेश श्रीवास्तव का कोटि-कोटि आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा भेजा गया सम्मान पत्र प्राप्त करना उनके लिए गौरव और भावुकता का क्षण है। उन्होंने कहा कि समाज सेवा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों को इस प्रकार सम्मान मिलना सभी समाजसेवियों के लिए गर्व की बात है। आदिल अमीन ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति भी हृदय से धन्यवाद प्रकट करते हुए कहा कि यह सम्मान उन्हें समाज के जरूरतमंद, गरीब और असहाय लोगों की सेवा के लिए और अधिक समर्पण एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करने की प्रेरणा देगा। उन्होंने कहा कि समाज में आपसी भाईचारा, सद्भावना और इंसानियत को मजबूत करना हम सभी की जिम्मेदारी है। सम्मान पत्र प्राप्त करने वालों में काजी आदिल अमीन, सैयद इरशाद अहमद, फादर संजय विंसेंट, दुर्गेश श्रीवास्तव, सलमान अहमद मलिक, अब्दुल्ला, डॉ. सरवर हुसैन, तनवीर, प्रिया कुमारी शुक्ला, आबिद खान, इसरार अहमद, अजहर शमसी एवं मुदीर अहमद सहित अन्य समाजसेवी शामिल रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी सम्मानित समाजसेवियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं महापौर मंगलेश श्रीवास्तव के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उन्हें भविष्य में भी समाजहित और जनसेवा के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रोत्साहित करेगा।