Post

मतदान पार्टियों की रवानगी स्थल का डीएम ने किया निरीक्षण, समय से

मतदान पार्टियों की रवानगी स्थल का डीएम ने किया निरीक्षण, समय से

मतदान पार्टियों की रवानगी स्थल का डीएम ने किया निरीक्षण, समय से पहुंचने के दिए निर्देश देवरिया । बांसगांव सन्देश । जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक निर्वाचन के लिए कल 23 अक्टूबर को होने वाले मतदान के मद्देनजर आज कलेक्ट्रेट परिसर से मतदान पार्टियों के रवाना होने के स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने एक-एक पटल पर की गई व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी पीठासीन अधिकारी मतदाता सूची प्राप्त करने के बाद उसका भली-भांति अध्ययन कर लें तथा सूची का मिलान कर लें। इसके साथ ही उन्हें उपलब्ध कराए गए सभी अभिलेखों एवं प्रपत्रों की भी जांच कर लें। यदि मिलान के दौरान कोई आवश्यक प्रपत्र छूटा हुआ या अनुपलब्ध पाया जाता है, तो उसे प्राप्त करना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि सभी मतदान पार्टियां अपने निर्धारित गंतव्य स्थल पर समय से पूर्व पहुंचें तथा मतदान से संबंधित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पहले ही सुनिश्चित कर लें। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) प्रेम नारायण सिंह सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

400 likes
0 comments0 shares
ℹJoin Next Update

Login to like, comment, and create posts