Gazipur•about 9 hours ago
साइबर हेल्प डेस्क की तत्परता से पीड़ित को वापस मिले ठगी के 20 हजार रुपये

साइबर हेल्प डेस्क की तत्परता से पीड़ित को वापस मिले ठगी के 20 हजार रुपये
एमआरएम पोर्टल के माध्यम से खाते में वापस कराई गई धनराशि, पीड़ित ने गाजीपुर पुलिस का जताया आभार
गाजीपुर।साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत करीमुद्दीनपुर थाना पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क ने त्वरित कार्रवाई करते हुए यूपीआई के माध्यम से हुई धोखाधड़ी के शिकार एक व्यक्ति के 20 हजार रुपये वापस कराने में सफलता हासिल की है। पुलिस की इस कार्रवाई से पीड़ित को बड़ी राहत मिली है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के गोशलपुर गांव निवासी राहुल सिंह पुत्र मंगला सिंह के साथ यूपीआई के माध्यम से वित्तीय धोखाधड़ी की गई थी। पीड़ित ने इस संबंध में नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल (एनसीआरपी) पर शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत मिलते ही थाना करीमुद्दीनपुर की साइबर हेल्प डेस्क ने तत्काल कार्रवाई शुरू की और धोखाधड़ी की गई धनराशि को चिन्हित कर संबंधित फ्रॉडस्टर के बैंक खाते में फ्रीज/होल्ड करा दिया।पुलिस के निरंतर प्रयासों के परिणामस्वरूप 18 नवंबर 2026 को एमआरएम पोर्टल के जरिए पीड़ित राहुल सिंह के बैंक खाते में धोखाधड़ी की पूरी 20 हजार रुपये की धनराशि वापस करा दी गई। अपनी रकम वापस मिलने पर पीड़ित ने गाजीपुर पुलिस और करीमुद्दीनपुर थाना साइबर हेल्प डेस्क के प्रति आभार व्यक्त किया।इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक पवन कुमार उपाध्याय, साइबर हेल्प डेस्क प्रभारी वरिष्ठ उपनिरीक्षक शैलेश कुमार राय, कांस्टेबल जय सिंह, कांस्टेबल अश्वनी कुमार तथा महिला कांस्टेबल पूनम देवी की भूमिका रही।
102 likes
1,020 views0 comments0 shares