Gazipur•about 2 hours ago
यातायात सुरक्षा अभियान में 8,025 लोगों को किया गया जागरूक,833वाहनो का चालान

यातायात सुरक्षा अभियान में 8,025 लोगों को किया गया जागरूक, 893 वाहनों का चालान
तीन सवारी और काली फिल्म के खिलाफ वाराणसी जोन के नौ जनपदों में चला विशेष अभियान, 5.74 लाख रुपये शमन शुल्क वसूला गया
गाजीपुर। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश पर सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के तहत वाराणसी जोन के नौ जनपदों में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया। 24 नवंबर को दोपहिया वाहनों पर तीन सवारी बैठाने और चार पहिया वाहनों के शीशों पर काली फिल्म लगाने वालों के विरुद्ध संयुक्त कार्रवाई की गई। इस दौरान 8,025 लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया, जबकि 893 वाहनों का चालान कर कुल 5 लाख 74 हजार रुपये शमन शुल्क वसूला गया।अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी जोन नवीन अरोरा के मार्गदर्शन में चलाए गए इस अभियान का उद्देश्य आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक एवं संवेदनशील बनाना तथा सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाना है। निर्धारित दिवसवार कार्ययोजना के तहत वाराणसी जोन के आजमगढ़, बलिया, मऊ, जौनपुर, गाजीपुर, चंदौली, मीरजापुर, सोनभद्र और भदोही जनपदों में अभियान संचालित किया गया।अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने दोपहिया वाहनों पर तीन सवारी बैठाकर चलने और चार पहिया वाहनों में प्रतिबंधित काली फिल्म का प्रयोग करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की। साथ ही वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने, सुरक्षित वाहन चलाने और सड़क सुरक्षा के प्रति जिम्मेदार बनने के लिए जागरूक किया गया।कार्रवाई के आंकड़ों के अनुसार, मीरजापुर परिक्षेत्र में सर्वाधिक 2,907 लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। वहीं आजमगढ़ परिक्षेत्र में सर्वाधिक 388 वाहनों का चालान किया गया। वाराणसी परिक्षेत्र में सर्वाधिक तीन लाख 76 हजार रुपये शमन शुल्क वसूला गया।अपर पुलिस महानिदेशक नवीन अरोरा ने वाहन चालकों से अपील की है कि दोपहिया वाहनों पर तीन सवारी न बैठाएं तथा चार पहिया वाहनों के शीशों पर काली फिल्म का प्रयोग न करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
94 likes
939 views0 comments0 shares