Post

Nitish Kumar
Gorakhpur•1 day ago

गोरखपुर में दर्दनाक हादसा: बिजली के पोल से टकराई बाइक, 22 वर्षीय युवक की मौत; दोस्त गंभीर

गोरखपुर में दर्दनाक हादसा: बिजली के पोल से टकराई बाइक, 22 वर्षीय युवक की मौत; दोस्त गंभीर

बांसगांव संदेश, खजनी (गोरखपुर)। गोरखपुर जिले के बांसगांव थाना क्षेत्र के हरिहरपुर गांव में मंगलवार रात सड़क हादसे में 22 वर्षीय कन्हैया की मौत हो गई, जबकि उसका साथी शैलेश (20) गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों भैंसा बाजार से महदेवां बाजार की ओर बाइक से जा रहे थे। रात करीब नौ बजे गौशाला के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजली के पोल से टकरा गई। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने कन्हैया पुत्र रामचरण को मृत घोषित कर दिया। वहीं, घायल शैलेश पुत्र सुमेर को बीआरडी मेडिकल कॉलेज, गोरखपुर में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार चल रहा है। कन्हैया जिगिना बाबू गांव का निवासी था। युवक की मौत से परिवार में मातम छा गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हरनहीं चौकी इंचार्ज राजेंद्र सिंह ने हादसे में एक युवक की मौत और दूसरे के घायल होने की पुष्टि की है।

0 likes
0 comments0 shares
ℹJoin Next Update

Login to like, comment, and create posts