Post

Bhola Gaur
Gorakhpur•4 days ago

बेलघाट डाकघर में महीनों से सर्वर की समस्या, खाताधारक परेशान लेनदेन के लिए चक्कर काट रहे उपभोक्ता

बेलघाट डाकघर में महीनों से सर्वर की समस्या, खाताधारक परेशान लेनदेन के लिए चक्कर काट रहे उपभोक्ता

बेलघाट डाकघर में महीनों से सर्वर की समस्या, खाताधारक परेशान लेनदेन के लिए चक्कर काट रहे उपभोक्ता, सराफा व्यापार मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार वर्मा और डॉ. केपी सिंह ने जताई परेशानी बेलघाट, गोरखपुर। बेलघाट स्थित भारतीय डाकघर में पिछले कई महीनों से सर्वर की समस्या बनी हुई है। सर्वर ठीक से काम नहीं करने के कारण खाताधारकों को जमा-निकासी सहित अन्य लेनदेन करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आए दिन डाकघर पहुंचने वाले उपभोक्ताओं को निराश होकर वापस लौटना पड़ रहा है, जिससे उनके जरूरी कार्य प्रभावित हो रहे हैं। बेलघाट निवासी एवं सराफा व्यापार मंडल के अध्यक्ष मनोज कुमार वर्मा और डॉ. केपी सिंह ने भी डाकघर में सर्वर की समस्या को लेकर परेशानी जताई है। उपभोक्ताओं का कहना है कि वे अपने जरूरी काम निपटाने की उम्मीद लेकर डाकघर पहुंचते हैं, लेकिन सर्वर नहीं चलने के कारण बिना लेनदेन किए ही वापस लौटना पड़ता है। इससे उनका समय बर्बाद होने के साथ ही जरूरी कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। खेती-किसानी के समय बढ़ी परेशानी वर्तमान समय में खेती-किसानी से जुड़े कार्य महत्वपूर्ण हैं। किसानों को खाद, बीज और अन्य कृषि संबंधी जरूरतों के लिए पैसों की आवश्यकता होती है। ऐसे में डाकघर में लेनदेन नहीं हो पाने से उनकी मुश्किलें बढ़ रही हैं। खाताधारकों को अपने ही खाते से रुपये निकालने के लिए बार-बार डाकघर का चक्कर लगाना पड़ रहा है। स्थानीय उपभोक्ताओं का कहना है कि सर्वर की समस्या लंबे समय से बनी हुई है। इसके कारण डाकघर की सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। लोग रोजाना इस उम्मीद में पहुंचते हैं कि उनका काम हो जाएगा, लेकिन तकनीकी समस्या के चलते उन्हें निराश होकर लौटना पड़ता है। जुलाई से ही सर्वर में आ रही समस्या: सुरेश प्रसाद इस संबंध में डाकघर के बड़े बाबू सुरेश प्रसाद ने बताया कि पिछले जुलाई महीने से पहले एयरटेल की सर्विस लगी हुई थी। उसे हटाने के बाद बीएसएनएल की सर्विस लगाई गई। उनके अनुसार, बीएसएनएल की सर्विस लगने के बाद से ही सर्वर में समस्या आ रही है, जिसके कारण उपभोक्ताओं को लेनदेन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अधिकारियों से समस्या दूर कराने की मांग क्षेत्रीय उपभोक्ताओं ने संबंधित विभाग के अधिकारियों से मामले का संज्ञान लेकर जल्द से जल्द सर्वर की समस्या दूर कराने की मांग की है। उनका कहना है कि डाकघर की तकनीकी व्यवस्था दुरुस्त कर लेनदेन की सुविधा सुचारु रूप से उपलब्ध कराई जाए, ताकि खाताधारकों को राहत मिल सके और उन्हें बार-बार चक्कर न लगाना पड़े। अब देखना यह है कि संबंधित विभाग इस समस्या का स्थायी समाधान कब तक करता है, ताकि बेलघाट डाकघर आने वाले खाताधारकों को सुचारु रूप से सेवाएं मिल सकें और उन्हें अपने ही पैसे निकालने के लिए परेशान न होना पड़े।

0 likes
0 comments0 shares
ℹJoin Next Update

Login to like, comment, and create posts