Post

Shiv Shankar
Sultanpur•about 10 hours ago

कालिका नगर समरथपुर में अलौकिक दीपोत्सव माँ काली के प्रांगण में प्रज्वलित हुए हज़ारों दीप जगमगा उठा पूरा क्षेत्र !

कालिका नगर समरथपुर में अलौकिक दीपोत्सव माँ काली के प्रांगण में प्रज्वलित हुए हज़ारों दीप जगमगा उठा पूरा क्षेत्र !

कालिका नगर समरथपुर में अलौकिक दीपोत्सव माँ काली के प्रांगण में प्रज्वलित हुए हज़ारों दीप जगमगा उठा पूरा क्षेत्र ! समरथपुर (सुल्तानपुर): श्री नव युवक बाल दुर्गा पूजा समिति (कालिका नगर समरथपुर) द्वारा ऐतिहासिक एवं सिद्ध पीठ काली माई समरथपुर के पावन प्रांगण में अत्यंत भव्य एवं अलौकिक दीपोत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान पूरा मंदिर परिसर हज़ारों दीपों की स्वर्णिम आभा से जगमगा उठा। श्रद्धालुओं और समिति के युवाओं ने अपार उत्साह व भक्ति भाव के साथ दीप प्रज्वलित कर दीपावली का पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया। माँ काली के दरबार में आयोजित इस महा-दीपोत्सव में समिति के समस्त सम्मानित पदाधिकारियों एवं सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति रही - अध्यक्ष रोहित बंसल, उपाध्यक्ष आशीष सविता, सहअध्यक्ष विजय सुदर्शन, प्रबंधक सचिन सुदर्शन, उप प्रबंधक प्रवीण सविता, सह प्रबंधक तिलकराम पासवान, कोसा अध्यक्ष राकेश पासवान, उपकोष अध्यक्ष रामदयाल पासवान, सह कोषाध्यक्ष अरुण पासवान, सचिव रंजीत पासवान उपसचिव करमचंद पासवान, सहसचिव अनीश पासवान व्यवस्थापक रवि पासवान, उप व्यवस्थापक राहुल विश्वकर्मा, सह व्यवस्थापक विशु पासवान दीपोत्सव के इस पावन अवसर पर समरथपुर का माहौल पूरी तरह से भक्तिमय और उत्सव से सराबोर नज़र आया।

0 likes
0 comments0 shares