Post

Pradhan Pravasi
Gorakhpur•8 days ago

सहजनवां में नवरात्र पर ब्रह्माकुमारीज की ओर से त्रिदिवसीय चैतन्य देवियों की

सहजनवां में नवरात्र पर ब्रह्माकुमारीज की ओर से त्रिदिवसीय चैतन्य देवियों की

सहजनवां में नवरात्र पर ब्रह्माकुमारीज की ओर से त्रिदिवसीय चैतन्य देवियों की झांकी का आयोजन *विधायक प्रदीप शुक्ला ने किया उद्घाटन, आध्यात्मिकता से जीवन में शांति और सकारात्मकता लाने का दिया संदेश।* सहजनवां, गोरखपुर। नवरात्र महापर्व के पावन अवसर पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, सहजनवां के सौजन्य से ब्रह्माकुमारी बहनों द्वारा त्रिदिवसीय चैतन्य देवियों की भव्य झांकी का आयोजन किया जा रहा है। 18 से 20 अक्टूबर 2026 तक आयोजित इस आध्यात्मिक कार्यक्रम का उद्घाटन सहजनवां के विधायक प्रदीप शुक्ला ने फीता काटकर किया। कार्यक्रम घघसरा मोड़ चौराहा स्थित क्रय-विक्रय केंद्र के पास आयोजित किया जा रहा है। इस अवसर पर विधायक प्रदीप शुक्ला ने कहा कि आध्यात्मिक कार्यक्रम हमारी संस्कृति और संस्कारों को मजबूत करने के साथ ही समाज में शांति, सद्भाव और सकारात्मकता का संदेश देते हैं। ऐसे आयोजनों से लोगों को आत्मचिंतन करने और अपने जीवन में अच्छे विचारों को अपनाने की प्रेरणा मिलती है। कार्यक्रम का शुभारंभ ब्रह्माकुमारी सेवा केंद्र प्रभारी बीके पुष्पा दीदी तथा शाहपुर सेवा केंद्र प्रभारी बीके बेला दीदी के नेतृत्व में हुआ। इस अवसर पर बीके पारुल दीदी, बीके मनोज दीदी और सहजनवां सेवा केंद्र प्रभारी बीके जागृति दीदी ने दीप प्रज्वलन कर आध्यात्मिक आयोजन को आगे बढ़ाया। चैतन्य देवियों की झांकी के माध्यम से नवरात्र के आध्यात्मिक महत्व को दर्शाते हुए लोगों को आंतरिक शांति, सकारात्मकता और नैतिक मूल्यों को अपनाने का संदेश दिया जा रहा है। आयोजकों ने बताया कि वर्तमान समय में बढ़ते तनाव और अशांति के बीच आध्यात्मिकता जीवन को संतुलित एवं सुखमय बनाने का मार्ग दिखाती है। इसी उद्देश्य से श्रद्धालुओं और क्षेत्रवासियों को कुछ समय स्वयं के लिए निकालकर आध्यात्मिक चिंतन से जुड़ने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम में गोरखपुर से आए डॉ. जयश्री विमल, डॉ. घनश्याम, बीके रामभजन, सोमनाथ, बटाई भाई, धर्मेश सिंह और बांगड़िया भाई सहित सहजनवां के व्यापारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इनमें पुरुषोत्तम दास, चंदन सिंह, अनुपम भाई, शत्रुघ्न भाई, नारायण भाई और आलोक भाई सहित अन्य लोगों की सहभागिता रही।

400 likes
0 comments1 shares
ℹJoin Next Update

Login to like, comment, and create posts