Gorakhpur•about 16 hours ago
गोरखपुर पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल,: 12 निरीक्षक-उपनिरीक्षकों के तबादले!
हर्षवर्धन सिंह को मिली बांसगांव थाने की कमान, कैंट, सहजनवां और चिलुआताल में भी नए प्रभारी तैनात।
बांसगांव संदेश | गोरखपुर। पुलिस विभाग में प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 12 निरीक्षक और उपनिरीक्षकों की तैनाती में बदलाव किया गया है। निरीक्षक हर्षवर्धन सिंह को प्रभारी निरीक्षक बांसगांव बनाया गया है। वहीं अमित कुमार राय को कैंट और राणा प्रताप सिंह को चिलुआताल थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
संजय यादव को चुनाव सेल, मनोज कुमार पांडेय को कोतवाली में निरीक्षक अपराध, जितेंद्र कुमार सिंह, सूरज सिंह, संजय मिश्रा और राजकुमार बरवार को पुलिस लाइन भेजा गया है। रोहित उपाध्याय को सहजनवां थानाध्यक्ष, गोरखनाथ सरोज को ऊरुवा बाजार थानाध्यक्ष तथा दीनानाथ सरोज को प्रभारी एचटी बनाया गया है। सभी अधिकारियों को तत्काल नई तैनाती पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
62 likes
619 views0 comments0 shares