Post

BREAKING पुलिस लाइन सुलतानपुर में शारदीय नवरात्र पर कलश स्थापना, एसपी विनीत जायसवाल

पुलिस लाइन सुलतानपुर में शारदीय नवरात्र पर कलश स्थापना, एसपी विनीत जायसवाल ने की पूजा मां शैलपुत्री की आराधना कर जनपद में सुख-समृद्धि व शांति की कामना *सुलतानपुर।* शारदीय नवरात्र के पावन पर्व के प्रथम दिवस आज दिनांक 11 अक्टूबर 2026 को पुलिस लाइन सुलतानपुर में विधि-विधान के साथ कलश स्थापना की गई। पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर श्री विनीत जायसवाल एवं वामा सारथी की अध्यक्ष श्रीमती तन्वी जायसवाल द्वारा शारदीय नवरात्र के शुभारम्भ के अवसर पर कलश स्थापना कर मां दुर्गा की आराधना की गई। इस अवसर पर धार्मिक परम्पराओं एवं विधि-विधान के अनुसार जनपद में सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की गई। नवरात्र के प्रथम दिवस मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना के साथ शक्ति स्वरूपा मां दुर्गा के प्रति श्रद्धा एवं आस्था व्यक्त की गई। शारदीय नवरात्र का पर्व शक्ति, भक्ति एवं सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक है। यह पर्व समाज में सद्भाव, आपसी सौहार्द एवं जनकल्याण की भावना को सुदृढ़ करने का संदेश देता है। इस पावन अवसर पर पुलिस लाइन परिसर में भक्तिमय वातावरण रहा। जनपद पुलिस द्वारा शारदीय नवरात्र के अवसर पर जनपद में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।

1400 likes
0 comments0 shares
ℹJoin Next Update

Login to like, comment, and create posts