Gorakhpur∨

Post

Pradhan Pravasi
Gorakhpur•1 day ago

बी.आई.टी में आयोजित होगा मण्डलस्तरीय दो दिवसीय टेक जेनेसिस कार्यक्रम,

बी.आई.टी में आयोजित होगा मण्डलस्तरीय दो दिवसीय टेक जेनेसिस कार्यक्रम, सहजनवा गोरखपुर बुद्धा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, गीडा, गोरखपुर, प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी, मंडलस्तरीय, टेक जेनेसिस कार्यक्रम का आयोजन दिनांक 21-22 नवम्बर को कर रहा है। इस दो दिवसीय कार्यक्रम में गोरखपुर सहित विभिन्न जनपदों के विद्यालयों से आएं छात्रों के लिए विज्ञान प्रदर्शनी, विज्ञान संबंधी अनेकों प्रतियोगिताये, क्रिकेट, फुटबॉल, वॉलीबॉल, बैडमिंटन, शतरंज, कैरम, सहित अन्य खेल प्रतियोगिताएं, नृत्य गायन लेखन नाटक मिमिक्री रंगमंच की प्रतियोगिता सहित विविध ज्ञानवर्धक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। विभिन्न विद्यालयों से छात्रों को लाने व ले जाने हेतु संस्थान द्वारा साधन की व्यवस्था की गई है साथ ही साथ कार्यक्रम में आए सभी छात्र और छात्राओं के लिए भोजन और उपहार की व्यवस्था भी बी०आई०टी संस्थान ने की है। हर वर्ष होने वाली इस प्रतियोगिता का मुख्य उदेश्य छात्रों के मध्य स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को जागृत करना है ताकि छात्र स्वआंकलन कर अपनी प्रतिभा के विषय में अवगत हो सके। उपर्युक्त जानकारी कालेज के सचिव डा० रजत अग्रवाल ने दी।
75 likes
750 views0 comments0 shares