Post

V
Gazipur•21 days ago

# एमएलसी चुनाव को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियां, अलीपुर मदरा

# एमएलसी चुनाव को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियां, अलीपुर मदरा

# एमएलसी चुनाव को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियां, अलीपुर मदरा में संगठनात्मक बैठक संगठन की मजबूती, आपसी समन्वय और चुनावी कार्ययोजना पर हुआ मंथन, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह सहित कई पदाधिकारी रहे मौजूद जखनियां, गाजीपुर।आगामी वाराणसी खंड शिक्षक एवं स्नातक विधान परिषद निर्वाचन-2026 को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक तैयारियों को गति देनी शुरू कर दी है। इसी क्रम में शुक्रवार को जखनियां ब्लॉक अंतर्गत ग्राम सभा अलीपुर मदरा स्थित ग्राम सचिवालय में भाजपा की महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी निर्वाचन की तैयारियों, संगठन की सक्रियता बढ़ाने तथा कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।बैठक में उपस्थित पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने निर्वाचन के मद्देनजर संगठन की भूमिका और जिम्मेदारियों पर विचार-विमर्श किया। साथ ही संगठनात्मक गतिविधियों को प्रभावी बनाने, आपसी तालमेल के साथ कार्य करने तथा निर्धारित दायित्वों का जिम्मेदारीपूर्वक निर्वहन करने पर जोर दिया गया। बैठक में बूथ स्तर तक संगठन की सक्रियता बनाए रखने और चुनाव संबंधी कार्यों को योजनाबद्ध ढंग से आगे बढ़ाने पर भी चर्चा हुई।इस अवसर पर भाजपा काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष एवं मिर्जापुर जिला प्रभारी भानु प्रताप सिंह ने संगठनात्मक समन्वय और कार्यकर्ताओं की भूमिका के महत्व पर जोर दिया। बैठक में जखनियां ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सत्येंद्र सिंह ‘मशाला’, अटल सिंह, उमाशंकर यादव, धर्मवीर भारद्वाज, सर्वानंद उर्फ झुन्ना सिंह, व्यापार प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष प्रमोद वर्मा तथा अशोक यादव सहित अनेक पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।बैठक के दौरान **‘संगठन सर्वोपरि, सेवा ही संकल्प’** के संदेश के साथ संगठनात्मक एकजुटता, सक्रिय सहभागिता और निर्धारित जिम्मेदारियों के प्रभावी निर्वहन पर बल दिया गया। पार्टी पदाधिकारियों ने आगामी शिक्षक एवं स्नातक एमएलसी निर्वाचन को लेकर आपसी समन्वय के साथ कार्य करने और संगठन की गतिविधियों को व्यवस्थित ढंग से आगे बढ़ाने पर चर्चा की।

1600 likes
0 comments1 shares
ℹJoin Next Update

Login to like, comment, and create posts