ए एन कैंब्रिजियन एकेडमी में धूमधाम से मना दीपावली उत्सव

चौरीचौरा गोरखपुर। ए एन कैंब्रिजियन एकेडमी चौरी चौरा में विद्यालय के बच्चों ने उत्साह के साथ दीपावली उत्सव में भाग लिया रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन हुआ जिसमें बच्चों ने अपनी कला और रचनात्मकता का परिचय देते हुए सुंदर रंगोली बनाईं साथ ही उन्होंने रंगों के महत्व, रंगों के सही चयन तथा रंगोली बनाने की परंपरा के बारे में भी अपने विचार प्रस्तुत करते हुए बताया कि रंगोली घर-आंगन की सुंदरता बढ़ाने के साथ-साथ सुख, समृद्धि और शुभता का प्रतीक मानी जाती है कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों को भारतीय संस्कृति, परंपराओं और त्योहारों के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। इस अवसर पर डायरेक्टर मंजू शर्मा प्रिंसिपल बीना मिश्रा वाइस प्रिंसिपल ज्ञान कॉर्डिनेटर दुर्गेश शिक्षक सोनाली, निधि, नीलेश, दिलशाद,सिद्धि,रिंकी,सुनील,जयवीर सहित तमाम विद्यार्थी उपस्थित रहे।