Sultanpur•about 6 hours ago
धूमधाम से निकली भव्य कलश यात्रा, शिव महापुराण कथा का हुआ शुभारंभ*: धूमधाम से निकली भव्य कलश यात्रा, शिव महापुराण कथा का
#BreakingNews

धूमधाम से निकली भव्य कलश यात्रा, शिव महापुराण कथा का हुआ शुभारंभ
हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा कंधई शुक्ल गांव, भव्य कलश यात्रा के साथ श्री शिव महापुराण कथा का हुआ शुभारंभ
*हिंदी दैनिक लखनऊ सुपरफास्ट ब्यूरो चीफ शिव शंकर चौधरी*
बल्दीराय, सुल्तानपुर। तहसील क्षेत्र के पूरे कंधई शुक्ल गांव में शुक्रवार को श्री शिव महापुराण कथा के शुभारंभ से पूर्व भव्य कलश यात्रा निकाली गई। राष्ट्रीय संत देवमूर्ति जी महाराज की अध्यक्षता में निकली इस यात्रा में सैकड़ों महिला, पुरुष एवं बच्चों ने श्रद्धा और उत्साह के साथ सहभागिता की। गाजे-बाजे, रथ, डीजे और वाहनों के काफिले के साथ निकली कलश यात्रा से पूरा गांव शिवभक्ति में सराबोर हो गया। हर-हर महादेव के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा।
कलश यात्रा का शुभारंभ मुख्य यजमान सतीश शुक्ल के निज आवास स्थित यज्ञ वेदी से हुआ। यात्रा फूलमती माता मंदिर, बघौना बाजार स्थित दुर्गा मंदिर एवं हनुमान मंदिर होते हुए कालीमाई गोलहन भवानी परिसर पहुंची। इसके बाद श्रद्धालुओं का काफिला जबरगंज शिवालय पहुंचा, जहां विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया गया। धार्मिक अनुष्ठान के बाद यात्रा पुनः यज्ञ वेदी पर पहुंचकर संपन्न हुई।
कलश यात्रा में महिलाओं ने सिर पर सुसज्जित कलश धारण कर भक्ति भाव से सहभागिता की। इस दौरान श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था।
मुख्य यजमान सतीश शुक्ल ने सपत्नीक तथा आयोजक अभिषेक शुक्ला उर्फ राजू ने आयोजन में शामिल सभी श्रद्धालुओं, इष्टमित्रों एवं शुभचिंतकों के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर स्वामी नाथ शुक्ल, राम अंजोर शुक्ल, अनिल शुक्ल, रमाकांत शुक्ल, वीरेंद्र तिवारी, सुरेंद्र तिवारी, पंकज तिवारी, पवन तिवारी, अमित तिवारी, आर्यन तिवारी, सत्यम तिवारी, श्री निवास शुक्ल, धर्मेन्द्र शुक्ल सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे।
आयोजक अभिषेक शुक्ला ने बताया कि 28 नवंबर से 6 दिसंबर तक प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक श्री शिव महापुराण कथा का रसपान कराया जाएगा। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कथा श्रवण करने एवं धर्म लाभ अर्जित करने की अपील की।
#BreakingNews
102 likes
1,022 views0 comments0 shares