Post

NEXT UPDATE
Gorakhpur•15 minutes ago

कौड़ीराम में नशे में धुत ऑटो चालक का तांडव! पलटने के बाद हवा में उठा अगला पहिया, सवारी समेत कई घायल

कौड़ीराम (गोरखपुर)। शराब के नशे में धुत ऑटो चालक की लापरवाही ने सड़क पर ऐसा तांडव मचाया कि मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। पहले ऑटो अनियंत्रित होकर पलटा, फिर उसे उठाने पहुंचे लोगों के सामने ही अचानक तेज रफ्तार में दौड़ पड़ा। इस दौरान ऑटो का अगला पहिया हवा में उठ गया और वह लोगों को धक्का मारते हुए आगे बढ़ा। आखिरकार सड़क पर खड़ी एक पिकअप से टकराने के बाद ऑटो रुका। https://youtube.com/shorts/7o3VKQ9Gvyo?si=bKfTFz5BQeA8EJxy घटना कौड़ीराम स्थित गोला रोड पर बजरंग जिम के सामने की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, ऑटो चालक कथित तौर पर शराब के नशे में था। ऑटो पलटने के बाद आसपास के लोग उसे सीधा करने और चालक को संभालने पहुंचे। इसी दौरान चालक का पैर एक्सीलेटर पर पड़ गया, जिससे ऑटो अचानक तेज गति से आगे बढ़ गया। ऑटो में पहले से एक सवारी बैठी थी, जो इस हादसे में घायल हो गई। वहीं, ऑटो को रोकने और लोगों को बचाने पहुंचे चार-पांच अन्य लोगों को भी हल्की चोटें आईं। गनीमत रही कि ऑटो आगे खड़ी पिकअप से टकराकर रुक गया, अन्यथा कोई बड़ा हादसा हो सकता था। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में ऑटो की बेकाबू रफ्तार और लोगों की अफरा-तफरी देखी जा सकती है।

0 likes
0 comments0 shares