Gorakhpur∨

Post

Anoj. Tiwari
Deoria•about 7 hours ago

17 नवंबर से 16 दिसंबर तक चलेगा मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान।

17 नवंबर से 16 दिसंबर तक चलेगा मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान।

17 नवंबर से 16 दिसंबर तक चलेगा मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान बूथों पर मतदाता सूची का आलेख्य प्रकाशन, नाम जोड़ने, संशोधन एवं विलोपन के लिए लिए जाएंगे आवेदन। ईवीएम डेमोंस्ट्रेशन सेंटर और टोल फ्री हेल्पलाइन 1950 का शुभारंभ। देवरिया, 17 नवंबर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जनपद की समस्त विधानसभा क्षेत्रों के प्रत्येक मतदान केंद्र पर मंगलवार को मतदाता सूची का आलेख्य प्रकाशन कर दिया गया। मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) अभियान का संचालन 17 नवंबर से 16 दिसंबर तक किया जाएगा। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने कलेक्ट्रेट में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान अभियान की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि इस दौरान पात्र नागरिक मतदाता सूची में अपना नाम जांचने के साथ आवश्यकतानुसार नाम जोड़ने, हटाने एवं संशोधन के लिए आवेदन कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि मतदाता सूची में नया नाम शामिल कराने के लिए फॉर्म-6, नाम विलोपित कराने के लिए फॉर्म-7 तथा नाम, पता एवं अन्य विवरणों में संशोधन अथवा स्थानांतरण के लिए फॉर्म-8 भरा जा सकता है। मतदाताओं की सुविधा के लिए 21 एवं 22 नवंबर तथा 28 एवं 29 नवंबर को विशेष अभियान दिवस आयोजित किए जाएंगे। इन तिथियों पर सभी बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) संबंधित मतदान केंद्रों पर उपस्थित रहकर मतदाताओं को जागरूक करने के साथ आवेदन प्राप्त करेंगे और उनके फॉर्म भरने में सहायता करेंगे। जिलाधिकारी ने बताया कि ईवीएम की कार्यप्रणाली से आमजन को परिचित कराने के उद्देश्य से जनपद में ईवीएम डेमोंस्ट्रेशन सेंटर भी प्रारंभ किया गया है। यहां पहुंचकर नागरिक इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन की कार्यप्रणाली को समझने और उसका प्रत्यक्ष प्रदर्शन देखने का अवसर प्राप्त कर सकते हैं। मतदाताओं की समस्याओं के समाधान एवं निर्वाचन संबंधी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए डिस्ट्रिक्ट कॉन्टैक्ट सेंटर की स्थापना की गई है। इसका टोल फ्री नंबर 1950 है। इसके अतिरिक्त बुक-अ-कॉल सुविधा भी शुरू की गई है, जिसके माध्यम से नागरिक अपने बीएलओ से सीधे संपर्क कर ईपीआईसी कार्ड तथा फॉर्म-6, 7 एवं 8 से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान प्राप्त होने वाले आवेदनों का विवरण फॉर्म-9, 10, 11, 11A एवं 11B के माध्यम से नियमित रूप से जिला निर्वाचन अधिकारी के पोर्टल पर अपलोड किया जा रहा है, जिससे निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता बनी रहे और नागरिक ऑनलाइन भी जानकारी प्राप्त कर सकें। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि 16 दिसंबर तक प्राप्त सभी आवेदनों का डिजिटाइजेशन कर आयोग को प्रेषित किया जाएगा। इसके बाद 28 दिसंबर तक दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा तथा 04 जनवरी को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन होगा। जिलाधिकारी ने जनपद के सभी पात्र नागरिकों से अपील की कि वे अपने संबंधित मतदान केंद्र पर जाकर मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य जांच लें। यदि नाम दर्ज नहीं है अथवा किसी प्रकार की त्रुटि है तो निर्धारित समयावधि में संबंधित फॉर्म भरकर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें, ताकि कोई भी पात्र नागरिक अपने मताधिकार से वंचित न रहे। इस दौरान अपर जिलाधिकारी प्रशासन प्रेम नारायण सिंह, एएसडीएम अखिलेश कुमार यादव सहित संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

83 likes
830 views0 comments0 shares