Gorakhpur∨

Post

Anoj. Tiwari
Deoria•2 days ago

आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2027 के लिए मतदान कर्मियों की फील्डिंग का प्रशिक्षण आयोजित।

Slide 1
Slide 2
Slide 3
1/3
आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 के लिए मतदान कार्मिकों की फीडिंग का प्रशिक्षण आयोजित ईपीडीएस पोर्टल पर समयबद्ध एवं शुद्ध जानकारी दर्ज करने के दिए गए निर्देश। देवरिया, 19 नवंबर। आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों के दृष्टिगत मतदान कार्मिकों का डेटाबेस तैयार करने के लिए ईपीडीएस पोर्टल पर फीडिंग संबंधी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन गुरुवार को विकास भवन स्थित गांधी सभागार में किया गया। मुख्य विकास अधिकारी/प्रभारी अधिकारी कार्मिक राजेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न कार्यालयों के कंप्यूटर ऑपरेटरों एवं कार्यालय सहायकों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि आगामी निर्वाचन के लिए आवश्यक मतदान कार्मिकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा उनका त्रुटिरहित एवं अद्यतन डेटाबेस तैयार करना अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी कार्यालयाध्यक्षों को निर्देशित किया कि अपने-अपने कार्यालयों में कार्यरत अधिकारियों एवं कर्मचारियों का निर्धारित प्रारूप में पूर्ण एवं सही विवरण उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। कार्मिकों से संबंधित सभी आवश्यक सूचनाओं का सावधानीपूर्वक सत्यापन किया जाए, ताकि फीडिंग के दौरान किसी प्रकार की त्रुटि या विसंगति न रहे। उन्होंने प्रशिक्षण में प्रतिभाग करने वाले कंप्यूटर ऑपरेटरों एवं कार्यालय सहायकों को निर्देश दिए कि ईपीडीएस पोर्टल पर सभी सूचनाएं पूरी सावधानी एवं शुद्धता के साथ दर्ज करें तथा निर्धारित समयसीमा के भीतर फीडिंग का कार्य पूरा करें। उन्होंने इस कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देने, निर्वाचन संबंधी दायित्वों के निर्वहन में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतने तथा संबंधित अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर कार्य करने के निर्देश भी दिए। प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला विकास अधिकारी सुशील कुमार सिंह, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी मनीष गुप्ता संबंधित अधिकारी, विभिन्न कार्यालयों के कंप्यूटर ऑपरेटर एवं कार्यालय सहायक उपस्थित रहे।
63 likes
626 views0 comments0 shares