Post

मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए 17 और 24 अक्टूबर को

मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए 17 और 24 अक्टूबर को

मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए 17 और 24 अक्टूबर को चलेगा विशेष अभियान जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी की अपील सभी 2763 मतदान बूथों पर सुबह 10 से शाम चार बजे तक मौजूद रहेंगे बीएलओ देवरिया । बांसगांव सन्देश । भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में मतदाता सूची में अधिक से अधिक पात्र नागरिकों का नाम शामिल कराने के लिए 17 और 24 अक्टूबर को जनपद के सभी मतदान केंद्रों पर विशेष अभियान चलाया जाएगा। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने जनपदवासियों से अपील की है कि जिन पात्र नागरिकों का नाम अभी तक मतदाता सूची में दर्ज नहीं है, वे अपने नजदीकी मतदान केंद्र पर पहुंचकर फॉर्म-6 भरें और मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराएं। उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान जनपद के सभी 2763 मतदान बूथों पर संबंधित बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) मतदाता सूची की नवीनतम प्रति और पर्याप्त संख्या में फॉर्म-6 के साथ सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक उपस्थित रहेंगे। सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (एईआरओ) एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (ईआरओ) भी अभियान के प्रभावी संचालन के लिए समन्वय के साथ कार्य करेंगे। जिलाधिकारी ने विशेष रूप से युवा एवं महिला मतदाताओं सहित सभी पात्र नागरिकों से अभियान में सहभागिता करने की अपील की है। उन्होंने संबंधित बीएलओ को निर्देशित किया है कि वे निर्धारित तिथियों पर सक्रियता से कार्य करते हुए पात्र नागरिकों से फॉर्म-6 भरवाएं, ताकि अधिक से अधिक लोगों का नाम मतदाता सूची में शामिल किया जा सके। उन्होंने जनपदवासियों से अपने परिवार, आसपास और परिचितों में ऐसे पात्र नागरिकों को भी जागरूक करने का आग्रह किया है, जिनका नाम मतदाता सूची में दर्ज नहीं है। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में नाम दर्ज होना लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भागीदारी के लिए आवश्यक है। सभी नागरिक अभियान में सहयोग कर इसे सफल बनाएं।

1100 likes
0 comments0 shares
ℹJoin Next Update

Login to like, comment, and create posts