Gorakhpur∨

Post

Pradhan Pravasi
Gorakhpur•2 days ago

सुपीरियर ग्रुप के वाइस चेयरमैन विशाल अग्रवाल को मिला ‘इमर्जिंग ग्लोबल बिजनेस लीडर ऑफ द ईयर

सुपीरियर ग्रुप के वाइस चेयरमैन विशाल अग्रवाल को मिला ‘इमर्जिंग ग्लोबल बिजनेस लीडर ऑफ द ईयर
सहजनवा नई दिल्ली सुपीरियर ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज के वाइस चेयरमैन एवं प्रमोटर विशाल अग्रवाल को प्रतिष्ठित ‘इमर्जिंग ग्लोबल बिजनेस लीडर ऑफ द ईयर अवार्ड’ से सम्मानित किया गया है।यह सम्मान इंडो-अमेरिकन चैंबर ऑफ कॉमर्स द्वारा आयोजित 23वें भारत-अमेरिका आर्थिक शिखर सम्मेलन 2026 के अवसर पर आयोजित 10वें बिजनेस लीडरशिप अवॉर्ड समारोह में प्रदान किया गया। भारत के माननीय लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। विशाल अग्रवाल को यह सम्मान उनके दूरदर्शी नेतृत्व, उद्यमशीलता, व्यावसायिक दृष्टिकोण और औद्योगिक विकास में उल्लेखनीय योगदान के लिए दिया गया।समारोह में उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री दिनेश प्रताप सिंह, विधायक पंकज सिंह, रेमंड समूह के चेयरमैन श्री गौतम सिंघानिया सहित देश-विदेश के कई प्रतिष्ठित उद्योगपति और गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। इस उपलब्धि पर सुपीरियर ग्रुप के निदेशक डॉ. सुनील कुमार मिश्रा ने कहा कि यह सम्मान केवल एक व्यक्ति की उपलब्धि नहीं, बल्कि पूरे संगठन की सामूहिक सफलता का प्रतीक है। समूह चेयरमैन एवं वाइस चेयरमैन के दूरदर्शी नेतृत्व में निरंतर प्रगति के नए आयाम स्थापित कर रहा है।उन्होंने कहा कि समूह का लक्ष्य औद्योगिक विस्तार के साथ देश की आर्थिक प्रगति में योगदान देना, युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाना और गुणवत्ता व नवाचार के उच्चतम मानकों को अपनाना है।
63 likes
633 views0 comments0 shares