*भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’पदयात्रा में अल्पसंख्यक मुस्लिम समुदाय

*भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’पदयात्रा में अल्पसंख्यक मुस्लिम समुदाय की भागीदारी, मदरसों के छात्र भी हुए शामिल* योगी की मौजूदगी में पदयात्रा में दिखी मुस्लिम समुदाय की भागीदारी, मदरसों के छात्र भी हुए शामिल* बीजेपी मुस्लिम अल्पसंख्यक पदाधिकारी बड़ी संख्या के साथ मौजूद रहे गोरखपुर। भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी के दौरान अल्पसंख्यक मुस्लिम समुदाय के लोगों और मदरसों से आए छात्रों ने भी बड़ी संख्या में हिस्सा लिया। इनमें शामिल कुछ लोगों ने कहा कि उत्तर प्रदेश में एक बार फिर भाजपा की सरकार बनेगी और योगी आदित्यनाथ दोबारा मुख्यमंत्री बनेंगे। उनका कहना था कि पिछली सरकारों में मुसलमानों को केवल दरी बिछाने तक सीमित रखा जाता था और उन्हें दबाकर रखा जाता था। उनके मुताबिक, उस दौर में गुंडागर्दी चरम पर थी और एक विशेष समुदाय का दबदबा था, जबकि वर्तमान सरकार में सबका साथ, सबका विकास के तहत कार्रवाई की जा रही है। हालांकि, इस दौरान कई छात्र और लोग कैमरे पर खुलकर अपनी बात रखने से बचते नजर आए। कुछ ने कैमरे के सामने अपना चेहरा भी ढक लिया। इसके बावजूद बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगों बीजेपी अल्पसंख्यक पदाधिकारी और मदरसों के छात्रों की मौजूदगी कार्यक्रम में चर्चा और आकर्षण का केंद्र बनी रही।