Gorakhpur∨

Post

Kailash Bihari
Sonbhadra•31 minutes ago

बाल अपराधों की रोकथाम और बच्चों के संरक्षण को लेकर पुलिस लाइन चर्च में समीक्षा बैठक

Slide 1
Slide 2
1/2
बाल अपराधों की रोकथाम और बच्चों के संरक्षण को लेकर पुलिस लाइन चुर्क में समीक्षा बैठक क्षेत्राधिकारी सदर की अध्यक्षता में एसजेपीयू एवं एएचटीयू की मासिक बैठक, प्रभावी कार्ययोजना तैयार करने पर जोर सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में सोमवार को रिजर्व पुलिस लाइन चुर्क स्थित सभागार में एसजेपीयू (विशेष किशोर पुलिस इकाई) एवं एएचटीयू (मानव तस्करी रोधी इकाई) की मासिक समीक्षा एवं समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता क्षेत्राधिकारी सदर सुधीर कुमार सिंह ने की। बैठक में बाल अपराधों की रोकथाम, बच्चों की सुरक्षा, संरक्षण एवं पुनर्वास को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान विधि का उल्लंघन करने वाले किशोरों तथा देखरेख एवं संरक्षण की आवश्यकता वाले बच्चों से जुड़े मामलों की समीक्षा की गई। साथ ही किशोर न्याय अधिनियम एवं पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज मामलों में पीड़िताओं को बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत करने और पॉक्सो प्रकरणों में प्रारूप (क) एवं प्रारूप (ख) भरने की प्रक्रिया पर विशेष जोर दिया गया। अधिकारियों ने बाल विवाह की रोकथाम, विद्यालयों में बाल विवाह एवं पॉक्सो एक्ट के प्रति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कराने तथा बाल कल्याण पुलिस अधिकारियों और विवेचकों की समस्याओं के समाधान पर भी चर्चा की। संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर बच्चों की सुरक्षा और उनके समुचित पुनर्वास के लिए प्रभावी कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए गए। बैठक में बाल कल्याण समिति के सदस्य, डिप्टी सीएमओ, श्रम निरीक्षक, चाइल्ड हेल्पलाइन यूनिट, किशोर न्याय बोर्ड के सदस्य, बालिका गृह की अधीक्षिका, वन स्टॉप सेंटर की केंद्र प्रशासक, एएचटीयू एवं एसजेपीयू के अधिकारी तथा जनपद के सभी थानों के बाल कल्याण अधिकारी मौजूद रहे।
76 likes
757 views0 comments0 shares